Home किसान समाचार 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई के लिए गहरी बोरिंग करवाएं

50 प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई के लिए गहरी बोरिंग करवाएं

gahari bore well yojna uttar pradesh

सब्सिडी पर बोर करवाने के लिए गहरी बोरिंग योजना

देश में जैसे – जैसे कृषि का विकास हो रहा है वैसे ही सिंचाई के लिए संकट गहराता जा रहा है | किसानों के द्वारा खेत से दो या दो से अधिक फसल लेने के कारण वर्षा का पानी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है | जिससे किसानों को वैकल्पिक सिंचाई को अपनाना पर रहा है | इस वैकल्पिक सिंचाई में भूमिगत जल सबसे ज्यादा प्रचलित है | इसकी खुदाई में भौगोलिक आधार पर खर्च भी ज्यादा और कम आता है | जहाँ मैदानी भाग में सिंचाई कम लागत में हो जाती है वहीँ पठारी भागों में सिंचाई का खर्च बढ़ जाता है | इसका सबसे बड़ा कारण यह है की पठारी भागों में पानी अधिक गहराई पर मिलती है |

क्या है गहरी बोरिंग योजना

इसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में गहरी बोर करने के लिए एस.सी.एस.पी. चला रही है | इस योजना के तहत राज्य के पठारी क्षेत्रों में गहरी बोरिंग करने के लिए किसानों की लागत का 50 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है | इसके अंतर्गत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या 1 लाख रुपया दोनों में से जो भी कम हो दिया जाता है | इसके अलावा योजना के अन्तर्गत निर्मित नलकूपों के उर्जीकरण के लिए अनुदान के अतरिक्त विधुत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित 68,000 रूपये की धनराशि अथवा वास्तविक लागत जो भी कम हो, प्रति नलकूप की दर से अनुमन्य कराया जा रहा है |

अब इस योजना को लेकर राज्य सरकार ने नयी गाईड लाईन जारी की गई है इसके तहत पठारी, गहरे एवं कठिन स्ट्रेट वाले क्षेत्रों में हैवी रिंग मशीनों से बोरिंग करके नलकूप निर्माण के लिए जिला योजना में संचालित गहरी बोरिंग योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 555.63 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है | इसके साथ ही किसानों की स्थानीय आवश्यकता एवं उप्योगितानुसार प्रत्येक बोरिंग के साथ कम से कम 25 पेड़ लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं |

उर्जाकरण धनराशि नलकूप की बोरिंग होने के पश्चात् लाभार्थी के नाम शीत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को उपलब्ध करायी जा रही है | साथ ही इस योजना में प्रत्येक नलकूप पर जल वितरण के लिए एच.डी.पी.ई. पाइप सिंचाई प्रणाली की स्थापना हेतु लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 10,000 रूपये का अनुदान पृथक से भी दिया जा रहा है |

इस तरह की ताजा जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान को YouTube पर Subscribe करें

Notice: JavaScript is required for this content.

42 COMMENTS

    • सर यह योजना उत्तर प्रदेश के लिए है। आप गुजरात के लिए अपने यहाँ के सिंचाई विभाग या कृषि विभग में सम्पर्क करें

  1. सर जी कितने फुट तक पाइप डाला जाता है और कितने इंच की पाइप डालते है कितना रुपया जमा करना पड़ता है सर जी पूरी जानकारी मुहैया करवाए बोरिंग को लेकर

    Source: 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई के लिए गहरी बोरिंग करवाएं

    • सर अभी चुनाव के बाद ही इस योजना की जानकारी दी जा सकती है | अभी आप अपने यहाँ के सूक्ष्म सिंचाई विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करें |

  2. Sr boring ho the hai agar ho the ho to hm bhi krbayege kyu ki hmare yaha par Pani ki smsya adik hai jo 50 fit bale boring fel ho Gaye hai home krsi ke liye Pani smye pe nahi milta hai agar aap log hmmari mdad kare to aapko ki hm grib logo par bdai kipa hogi agar hmmare likhne me glti ho gayi ho to mujhe muaf kare dena

    Source: 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई के लिए गहरी बोरिंग करवाएं – Kisan Samadhan (https://kisansamadhan.com/deep-boring-scheme-for-bore-well-on-subsidy/)

  3. सेवा में श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि मेरे खेत में मुझे बोरवेल करवाना है आप बोरवेल करवाने की कृपा करें

    • किस राज्य से हैं सर आप अपने यहाँ के सिंचाई विभाग या कृषि विभाग में सम्पर्क कर आवेदन करें |

    • जी गहरी बोरिंग योजना उत्तरप्रदेश राज्य के लिए है, आप अपने जिले के सिंचाई विभाग या कृषि विभाग में संपर्क करें |

  4. सर जी हमे खेती पकाने के लिए बोरवेल की जरूरत है हमे किसान योजना के तहत बोरवेल सब्सिडी चाहिए कृपया हमे जानकारी दे ९८२३३४८२९३ इस नम्बर पर कॉल करे

    • किस राज्य से हैं आप ? अपने जिले के सिंचाई विभाग या कृषि विभाग से सम्पर्क करें |

    • लॉक डाउन समाप्त होने के बाद अपने जिले के कृषि विभाग या सिंचाई विभाग में सम्पर्क करें

  5. Sr boring ho the hai agar ho the ho to hm bhi krbayege kyu ki hmare yaha par Pani ki smsya adik hai jo 50 fit bale boring fel ho Gaye hai home krsi ke liye Pani smye pe nahi milta hai agar aap log hmmari mdad kare to aapko ki hm grib logo par bdai kipa hogi agar hmmare likhne me glti ho gayi ho to mujhe muaf kare dena

  6. सर जी हम एक धर्मादाय ट्रस्ट चलते है. ट्रस्ट की 40 एकर खेती है. क्या कोई योजना होती है ट्रस्ट के लिये जिससे उसका हम उपयोग करके खेति से ट्रस्ट का फायदा कर सके.

  7. सर जी कितने फुट तक पाइप डाला जाता है और कितने इंच की पाइप डालते है कितना रुपया जमा करना पड़ता है सर जी पूरी जानकारी मुहैया करवाए बोरिंग को लेकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version