Home किसान समाचार कोरोना असर: सभी खाद उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किसानों को उपलब्ध करवाए...

कोरोना असर: सभी खाद उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे सैनिटाइजर

corona sanitizer on fertilizer shop

Corona Effect- खाद उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर सैनिटाइजर की उपलब्धता

दुनियाभर में अभी कोरोना वायरस का फैलाव जारी है | सभी देश एवं राज्य अपने अपने तरीके इसके फैलाव को रोकने के लिए प्रयास में लगे हुए है | कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी सरकारों द्वारा सावधानियां बरती जा रही है जिससे कोरोना वायरस को फैलाव के पूर्व ही रोका जा सके | देश में आजकल बढती हुई तकनीक के कारण एवं आधार कार्ड के उपयोग से लोगों के उँगलियों के निशान लेने के बाद ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाता है | उँगलियों के निशान लेने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है इसके लिए सरकार के द्वारा अधिकांश जगहों पर फिलहाल उँगलियों के निशान लेने पर रोक लगा दी गई है | जिन जगहों पर उँगलियों के निशान देना जरुरी है वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है |

पी.ओ.एस. मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले दिए जाएँ सैनिटाइजर

उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा है की सभी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर सैनिटाइजर आवश्यक रूप से रखा जाए | साथ ही किसानों को उर्वरक की बिक्री के समय सैनिटाइज अवश्य किया जाए | किसानों को उर्वरक (खाद) खरीदने हेतु पी.ओ.एस. मशीन पर अंगूठा लगाना होता है, ऐसी स्थिति में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर सैनिटाइजर की उपलब्धता आवशयक है |

कृषि मंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला अधिकारी लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त थोक एवं फूटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है की वे अपने-अपने उराव्रक बिक्री केंद्र पर सैनिटाइजर आवश्यक रूप से रखें एवं उर्वरक खरीदने के लिए आने वाले किसानों को सबसे पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल कराने के उपरांत जी पी.ओ.एस. मशीन में अंगूठा लगवाएं | साथ ही यह भी निर्देश दिए गये हैं की इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये | किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version