Home किसान समाचार बारिश और ओले से हुए फसलों के नुकसान का दिया जाएगा मुआवजा,...

बारिश और ओले से हुए फसलों के नुकसान का दिया जाएगा मुआवजा, किसान यहाँ करें आवेदन

fasal nuksan ke muawje hetu avedan

बीते दिनों बारिश और ओला वृष्टि के कारण कई जगहों से फसल नुकसान के मामले सामने आए है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा राज्य प्रमुख है। किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत की जाएगी। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने किसानों को हुए नुक़सान की भरपाई के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर फसलों को हुए नुक़सान की जानकारी दे सकते हैं।

सरकार ने कहा है कि किसानों के फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए किसानों को नुकसान हुई फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए किसानों को जरूरी दस्तावेज के तौर पर परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगा। वहीं सरकार ने इन तीन जिलों के लिए पोर्टल खोला हैं, जिसमें अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला शामिल है। इन तीनों जिलों के किसान 10 मार्च तक अपनी फसलों पर मुआवजा लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रबी फसलों को हुआ है नुकसान

बीते दिनों हुई बारिश एवं ओला वृष्टि से रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं, दलहन और तिलहन फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मार्च से फिर से हरियाणा में मौसम बदलने के आसार हैं, आगामी 2-3 दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश एवं ओला वृष्टि होने की भी संभावना है। ऐसे में किसानों की फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। हालाँकि अभी अंबाला, यमुनानगर एवं पंचकूला जिलों के किसान 10 मार्च तक फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं।

किसान यहाँ दें फसल नुकसान की जानकारी

यदि आप हरियाणा के इन तीन जिलों-अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के किसान हैं और आपकी फसल को नुकसान हुआ है तो आप जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को www.ekshatipurti.haryana.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। साथ ही किसान अधिक जानकारी के लिए राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर भी कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version