Home किसान समाचार सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं काजू के...

सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं काजू के पौधे

अनुदान पर काजू की खेती

काजू की खेती को दक्षिण भारत की फसल माना जाता है | इसकी खेती केरल, कर्नाटक तथा तमिलनाडु के अलावा अन्य दक्षिण भारत में किया जाता है | काजू कि खेती इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कम लागत मीन अधिक मुनाफा देती है | काजू के पौधे को एक बार लगाने के बाद लगभग 20 से 30 वर्षों तक लगातार मुनाफा कमाया जा सकता है |

इसकी उपयोगिता को देखकर अब मध्य भारत में भी इसकी खेती की तैयारी शुरू कर दी गई है | इसको लेकर मध्य प्रदेश में शुरूआती तौर पर 1400 हेक्टेयर में खेती की शुरुआत की जा रही है | इसके लिए मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को चयन किया गया है | इसको लेकर सरकार किसानों को काजू की खेती के लिए सब्सिडी भी दे रही है | किसान समाधान काजू की खेती के लिए पूरी जानकारी लेकर आया है |

काजू कि खेती के लिए किन जिलों के बढ़ावा दिया जा रहा है ?

मध्य प्रदेश सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) के तहत चार जिलों का चयन किया गया है | इसके तहत बैतूल, छिन्दवाडा, बालाघाट और सिवनी जिलों की जलवायु उपयुक्त होने के कारण यहाँ पर काजू का बढ़ावा दिया जा रहा है | इस योजना का लाभ सभी वर्ग के किसान प्राप्त कर सकते हैं | सभी के लिए टारगेट अलग – अलग है |

किसानों को सरकार क्या सहायता दे रही है ?

इन जिलों में अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति और सामन्य वर्ग के किसानों ने कुल 1430 हेक्टेयर क्षेत्र में काजू के एक लाख 60 हजार पौधों का रोपण किया है | काजू और कोको विकास निदेशालय , कोच्ची (केरल) द्वारा किसानों को अभी तक रोपित पौधों के अतिरिक्त एक लाख 26 हजार पौधे और उपलब्ध कराये गए हैं |

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकर ने इन जिलों में काजू की खेती के लिए 171.666 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है | बैतूल जिले में 1,000 हेक्टेयर , छिंदवाड़ा जिले में 30 हेक्टेयर, बालाघाट में 2,00 हेक्टेयर तथा सिवनी जिले में 200 हेक्टेयर में काजू के पौधे लगाए जा रहे है | प्रति हेक्टेयर 200 पौधों का रोपण 7 गुणा 7 मीटर की दुरी पर किया जा रहा है |

काजू से क्या फायदा होगा ?

काजू का पौधा 2 वर्षों में फल देने लगता है लेकिन व्यवसायिक उत्पादन के लिए पौधों को 6 से 7 वर्षों तक का समय लगता है | काजू का एक पौधे से औसतन 15 से 20 किलो काजू का उत्पादन होता है | कच्चा काजू 100 से 125 रूपये किलो भाव में बिकता है जिससे प्रति पौधा 2,000 रुपये किसान को प्राप्त होता है | एक एकड़ में 200 पौधे लगाए जाते हैं | इसके अनुसार प्रति एकड़ 4 लाख रुपये की आमदनी होगा लेकिन लागत केवल एक बार ही आती है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version