Home किसान समाचार मछली पालन क्षेत्र में 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त करने के...

मछली पालन क्षेत्र में 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करें

award for fish farming

मछली पालन क्षेत्र में पुरस्कार हेतु आवेदन

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा पशुपालन एवं मछली पालन करने वालों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है | जिससे किसान कम समय तथा कम भूमि में अधिक मुनाफा कमा सके | इसके लिए किसानों को सब्सिडी के साथ-साथ इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाता है | जिससे अधिक से अधिक किसान इन कार्यों में नवाचार को अपनाकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आगे आयें |

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मत्स्य पालक, समूह, संस्था या संगठन को पुरस्कार देने जा रही है | इसके तहत एक वित्त वर्ष में मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट या कुछ नया करने वाले मत्स्य पालक या समूह को “श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार” योजना के तहत 1 लाख रूपये का पुरस्कार देने जा रही है | इसके लिए राज्य के मत्स्य पालक या संस्था से आवेदन मांगे गए हैं |

योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति कब तक आवेदन कर सकते हैं ?

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन अभी चल रहे हैं | योजना के तहत आवेदन राज्य के मछलीपालन विभाग के द्वारा आमंत्रित किये गए हैं | छत्तीसगढ़ के मत्स्य पालक इस योजना के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं |

आवेदन के लिए पात्रता क्या है ?

  • छत्तीसगढ़ के कोई भी मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन इस योजना के लिए पात्र है | मत्स्य पालक या संस्था एक से जायदा आवेदन नहीं कर सकता है |
  • मत्स्य पालक या संस्था 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच मत्स्य पालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है |
  • मत्स्य विकास कार्य क्षेत्र अंतर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन (स्पान एवं स्टेंडर्ड फाई) मत्स्य उत्पादन (न्यूनतम 3000 किलोग्राम/हे.) समन्वित मछली पालन (मछली सह मुर्गी, बत्तख, सुकर, डेयरी पालन) मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जल क्षेत्र का विकास, विलुप्त होने वाले मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण एवं मछलियों के बिमारियों की रोकथाम हेतु किये गए अनुसंधान कार्य, मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीं अनुसंधान कार्यों पर, मत्स्य उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन पद्धतियों का उपयोग करने वाले मत्स्य पालक |

आवेदन कहाँ से करना है ?

मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक / मत्स्य कृषक / सहकारी संस्थाएं / अशासकीय संगठन जिला स्तर पर मछलीपालन विभाग के जिला कार्यालय से निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन–पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं | आवेदन करते समय मत्स्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली फोटो या वीडियों जरुर जमा करें | जिसके आधार पर आप का मुल्यांकन किया जायेगा |

अधिक जनकारी के लिए यहाँ संपर्क करें ?

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार हेतु विकास जानकारी जिला स्तर पर पदस्थ मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखण्ड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है | आवेदक अपने जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन/ उप संचालक मछली पालन/ सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर सकते हैं |

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की विस्तृत जानकारी pdf डाउनलोड करें

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version