Home किसान समाचार 5 लाख रुपये तक के किसान पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन...

5 लाख रुपये तक के किसान पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करें

kisan puraskar haryana

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन

किसानों को खेती में नई तकनीकों के ईस्तेमाल को बढ़ाबा देने एवं नई तकनीकों को अपना रहे किसानों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ऐसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करती है | योजना के तहत ऐसे किसान जो फसल उत्पदान, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, दलहन-तिलहन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित कर पुरस्कार स्वरुप नकद राशी दी जाती है |

हरियाणा सरकार ने राज्य के ऐसे किसानों को सम्मानित करने के लिए “मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना” के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं | इसमें प्रगतिशील किसानों का चयन कर सरकार द्वारा किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा |

किसानों को कितना पुरस्कार दिया जायेगा ?

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को कई प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगें | योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान को 5 लाख रुपये की नकद राशी दी जाएगी | द्वितीय पुरस्कार में 2 किसान को 3–3 लाख रूपये एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को 1–1 लाख रूपये की नकद राशी पांच किसानों को दी जाएगी | इसके अतिरिक्त  50-50 हजार रुपये के चार पुरस्कार प्रति जिलेवार वितरित किए जाएंगे ।

किसानों का चयन कैसे किया जाएगा ?

किसानों को पुरस्कार वितरण के लिए चयन की कुछ प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसके तहत किसानों को अंक दिए जाएंगे | कुल 100 अंक होंगे इसमें किसानों को अलग-अलग गतिविधियों के अनुसार अंक दिए जाएंगे | किसानों के चयन के लिए निम्न प्रकार से नम्बर वितरित किए जाएंगे:-

  • मुख्य फसल से कितना उत्पादन है – इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • जैविक खेती- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • फसल विविधीकरण- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • सूक्ष्म सिंचाई से खेती- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • फसल अवशेष प्रवंधन- इसके लिए अधिकतम 5 अंक होंगे,
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्व प्रबंधन- इसके लिए अधिकतम 5 अंक होंगे,
  • उद्यानिकी/ सब्जी उत्पादन/ मधुमक्खी पालन- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • पशुपालन- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • मत्स्य पालन- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • प्रसंस्करण / मूल्य वर्धन- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे,
  • कोई भी अतिरिक्त साधारण गतिविधि- इसके लिए अधिकतम 10 अंक होंगे |

योजना में भाग लेने के लिए आवेदन कब एवं कहाँ करें

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं | राज्य के इच्छुक प्रगतिशील किसान 27 दिसम्बर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक अपना पंजीयन करवा सकेंगे | इच्छुक किसान मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में हिस्सा लेने के लिए www.agriharyana.gov.in से आवेदन कर सकते हैं |

किसान पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए क्लिक करें

Notice: JavaScript is required for this content.

6 COMMENTS

    • जी सर क्या जानकारी चाहिए ? आप पाने यहाँ के ब्लॉक या जिले के कृषि विभाग में सम्पर्क करें |

    • सर आप इसके लिए सबसे पहले प्रोजेक्ट बनाएं | प्रोजेक्ट में आप कहाँ एवं किस स्तर का फार्म खोलना चाहते हैं एवं उसमें कितनी लागत आएगी एवं कितनी आय होने की सम्भावना है इसकी विस्तृत जानकारी दें | इसके बाद आप सब्सिडी के लिए अपने यहाँ के सरकारी पशु चिकित्सालय या जिला पशु पालन विभाग में सम्पर्क कर सब्सिडी के लिए आवेदन करें | प्रोजेक्ट अप्रूव हो जाने पर आप बैंक से लोन हेतु आवेदन कर सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version