Home किसान समाचार कृषि क्षेत्र की नई तकनीकी सीखने जापान गए कृषि मंत्री, यहाँ किसान...

कृषि क्षेत्र की नई तकनीकी सीखने जापान गए कृषि मंत्री, यहाँ किसान प्रति एकड़ कमाते हैं 22 लाख रुपये

japan kisan ki kheti se aamdani

कृषि मंत्री का जापान दौरा

खेती की नवीनतम तकनीक ईजाद करने को लेकर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन मंत्री श्री जेपी दलाल के नेतृत्व में सात दिवसीय दौरे पर जापान गए हुए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की आय व रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि व बागवानी क्षेत्र में नईनई तकनीकी की जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री सहित एक प्रतिनिधिमंडल जापान के दौरे पर गया हुआ है।

यहाँ उन्होंने मंगलवार 25 जुलाई के दिन जापान के कोच्चि प्रीफेक्चुरल सरकार के उपगवर्नर श्री इनोवे हीरोयुकी से मुलाकात कर  उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि की मार्केट का भी दौरा किया और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि बागवानी, सब्जी उत्पादन व कृषि क्षेत्र में नई-नई तकनीकों का लाभ हरियाणा के किसानों को मिल सके।

यहाँ किया जाता है इंटरनेट ऑफ प्लांट्स का उपयोग

जापान दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कृषि मंत्री दलाल ने बताया कि कोच्चि में बहुत उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियां हैं और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और इंटरनेट ऑफ थिंग्स IOT का उपयोग करके पर्यावरण नियंत्रित प्रौद्योगिकियों के लिए इंटरनेट ऑफ प्लांट्स का उपयोग करता है। यह प्रौद्योगिकी जापान में उच्च मूल्य वाली फसलों, जापानी अदरक और प्रसंस्करण के साथ संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर मुख्य ध्यान रखती है। प्रतिनिधिमंडल के अन्य अधिकारियों ने जापान के फसलों और तकनीकी की विस्तार से जानकारी ली।

उन्नत प्रौद्योगिकियों से होगी उपज में वृद्धि

श्री जे पी दलाल ने बताया कि कोच्चि में कृषि प्रौद्योगिकियां हैं उच्च मूल्य वाली फसलों, जापानी अदरक और प्रसंस्करण के साथ संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर मुख्य ध्यान रखती हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के लिए जेआईसीए परियोजना के तहत नई उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करेगा। कोच्चि प्रीफेक्चुरल सरकार किसानों को सहायता प्रदान करता है।
कृषि मंत्री ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके किसान उपज बढ़ाने में सक्षम होंगे। जापान में किसान औसतन 22 लाख रुपए प्रति एकड़ कमाते हैं। औसत मूल्य किसान को लगभग 100 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है।

लागू किए जाएँगे बागवानी प्रोजेक्ट

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री जेपी दलाल ने अपने जापान दौरे के दौरान जापान के कृषि, वन व मत्स्य तथा जापान पार्लियामेंट्री वाइस मंत्री श्री सुनोदा हिडिओ के साथ बैठक की। बैठक में जापान सरकार के साथ बागवानी क्षेत्र में संपूर्ण सप्लाई चैन की परियोजनाओं, स्किल ट्रेनिंग, मछली पालन, कृषि व बागवानी विश्वविद्यालय के साथ समझौतों के संबंध में चर्चा हुई। जापान के मंत्री ने सभी क्षेत्रो में जापान सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जापान की कई कम्पनी हरियाणा में पहले से काम कर रही हैं व बागवानी प्रोजेक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करेगी।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की आय व रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि व बागवानी क्षेत्र में नई-नई तकनीकी जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री सहित डेलिगेशन जापान के दौरे पर गया है। कृषि मंत्री ने कृषि व बागवानी क्षेत्र के कई मुद्दों पर गहन जानकारी ली और व्यापारियों व प्रबंधकों से उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण भी दिया है। प्रतिनिधिमंडल में बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जोगिंदर सिंह, पद्मश्री से सम्मानित किसान कंवल सिंह, लोहारू क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अमित कुमार शामिल हैं।

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version