Home किसान समाचार कृषि बजट 2022-23: इस वर्ष 5 लाख नए किसानों को दिया जायेगा...

कृषि बजट 2022-23: इस वर्ष 5 लाख नए किसानों को दिया जायेगा बिना किसी ब्याज के लोन

agriculture loan

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण

23 फरवरी के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के किसानों के लिए अलग से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कृषि बजट पेश किया। बजट में राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया है | राज्य में वर्ष 2012-13 से किसानों को शून्य प्रतिशत के ब्याज पर फसली ऋण दिया जा रहा है| वर्ष 2021–22 के वित्त वर्ष में राज्य के किसानों को 25,000 करोड़ रूपये का फसली ऋण देने का लक्ष्य रखा गया था | 23 दिसम्बर तक खरीफ तथा रबी फसल को मिलाकर 23 हजार 500 करोड़ रूपये तक का फसली ऋण किसानों को दिया जा चूका है। योजना के तहत 2.57 लाख नए किसानों को पिछले वर्ष जोड़ा गया है।

5 लाख नए किसानों को दिया जाएगा फसली ऋण

राज्य के मुख्यमंत्री वर्ष 2022–23 के बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि इस वित्त वर्ष में राज्य के किसानों को 20,000 करोड़ रूपये तक का फसली ऋण शून्य प्रतिशत के ब्याज दर पर दिया जाएगा | यह फसली ऋण पहले से दिये जा रहे किसानों के अलावा 5 लाख नये किसानों को भी दिया जाएगा | राज्य सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में 2.57 लाख नये किसानों को फसली ऋण दिया गया था | बजट भाषण में बताया गया कि फसली ऋण किसानों को शून्य प्रतिशत के ब्याज पर दिया जाएगा, ब्याज का भार राज्य सरकार उठायेगी | फसली ऋण के कारण राज्य पर 650 करोड़ रूपये का भार आएगा |

1 लाख परिवारों को भी दिया जाएगा ब्याज मुक्त फसली ऋण

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई कृषक परिवार, कृषि एवं पशुपालन के साथ–साथ Non-Farm Activities जैसे- हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई-छापाई आदि का काम करते हैं, यह वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हैं | राज्य सरकार इस वर्ष अकृषि क्षेत्र में भी 1 लाख परिवारों को 2 हजार करोड़ रूपये के ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगी | इस योजना के लिए राज्य सरकार ने बजट में 100 करोड़ रूपये का प्रवधान किया है | 

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version