Home किसान समाचार कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया कृषि पंचांग, किसानों के लिए बहुत काम...

कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया कृषि पंचांग, किसानों के लिए बहुत काम का है यह कृषि पंचांग

krishi panchang 2024 cg

कृषि पंचांग 2024 

एक वर्ष में किसानों को खेती से जुड़े हुए कई काम करना पड़ता है, खासकर उन किसानों को जो एक वर्ष में एक से अधिक फसलें लेते हैं। ऐसे में किसान इन कृषि कार्यों को सही समय पर करके खेती से अधिक से अधिक लाभ ले सके इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों महीनेवार किए जाने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस कड़ी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2024 के लिए कृषि पंचांग जारी कर दिया है।

बुधवार 10 जनवरी के दिन छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बीज निगम कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग-2024 का विमोचन किया। नेताम ने कृषि पंचांग के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

किसानों के लिए उपयोगी है कृषि पंचांग

इस अवसर पर कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि कृषि पंचांग में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों का समावेश किया गया है, जो किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश के किसानों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करता रहेगा।

कृषि पंचांग में है यह जानकारियाँ  

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि मंत्री को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2024 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विगत 20 सालों से कृषि पंचांग एवं कृषि दर्शिका का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न किसान उपयोगी जानकारियों का समावेश होता है।

उन्होंने बताया कि कृषि पंचांग में वर्ष के 12 महीनों के कैलेन्डर एवं पंचांग के साथ-साथ किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान, विकास तथा विस्तार कार्यों, विभिन्न फसलों की नवीन उन्नत किस्मों, प्रमुख अनाज, दलहन, तिलहन, फल, फूल, सब्जी, मसाला आदि फसलों की कृषि कार्यशाला एवं उत्पादन तकनीक, नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रमुख गतिविधियों को शामिल किया जाता है। 

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version