Home विशेषज्ञ सलाह इस वर्ष के लिए धान की उन्नत प्रजातियाँ जिसकी उत्पादन क्षमता अच्छी...

इस वर्ष के लिए धान की उन्नत प्रजातियाँ जिसकी उत्पादन क्षमता अच्छी है

dhan ki unnat kisme

धान की उन्नत किस्में

खरीफ फसल के सबसे महत्वपूर्ण फसल धान है | इसकी खेती उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक होती है | देश के कुछ राज्यों में धान की खेती 2 से 3 बार की जाती है | इसकी खेती अब उन स्थानों पर भी होने लगी है जहाँ पर सिंचाई की उपलब्धता है | धान की खेती सिंचित तथा अर्ध सिंचित दोनों जगहों में होती है | इसके साथ ही इसकी खेती नर्सरी तैयार करके की जाती है | छिड़काव विधि से खेती उस स्थान पर की जाती है जहां पर सिंचाई की उपलब्धता कम रहती है |

धान की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण बीज होती है | धान की कितनी किस्में देश में है यह निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता है | धान की कुछ किस्में 90 दिन में तैयार होने वाली होती है तो कुछ किस्में 120 से 130 दिन में तैयार होती है | इन सभी बातों को ध्यान में रखकर धान की कुछ उन्नत किस्में को लेकर किसान समाधान लेकर आया है |

पूसा – 1460

  • पैदावार 50 से 55 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 120 से 125 दिन
  • धान की विशेषता – दाना छोटा पतला दाना, पौधा छोटा

डब्लू.जी.एल. – 32100

  • पैदावार 55 से 60 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 125 से 130 दिन
  • धान की विशेषता – दाना छोटा पतला दाना, पौधा छोटा

पूसा सुगंध – 3, पूसा सुगंध – 4

  • पैदावार 40 से 45 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 120 से 125 दिन
  • धान की विशेषता – लम्बा पतला एवं सुगन्धित दाना

एम.टी.यू. – 1010

  • पैदावार 50 से 55 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 110 से 115 दिन
  • धान की विशेषता – पतला दाना, पौधा छोटा

आई.आर. – 64 , आई.आर. – 36

  • पैदावार 50 से 55 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 120 से 125 दिन
  • धान की विशेषता – लम्बा पतला दाना , पौधा छोटा

धान: डीआरआर धान 310

धान: डीआरआर धान 45

  • पालिश दानों में जिंक की उच्च मात्रा (22.6 पीपीएम) जो प्रचलित किस्मों में उपलब्ध जिंक (12.0 – 16.0 पीपीएम) से अधिक है
  • पैदावार 50.0 किवंटल / हैक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि 125 – 130 दिन
  • कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना राज्यों के लिए अनुमोदित
  • भा.कृ.अनु.प. राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा विकसित

धान की सभी उन्नत किस्में जानने के लिए क्लिक करें 

Notice: JavaScript is required for this content.

25 COMMENTS

    • जी सवाल स्पष्ट करें ? आप पाने यहं के कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र में सम्पर्क करें |

  1. SirNamaskar, mai ye janna chahta hoo ki bhagalpur ktrni bouna paddy dhan kitne prkar ka hota ha aour kya wo sugandhit bhi hota ha agar sugandhit hota ha to please latest bhagalpur ktrni paddy dhan ka number btaye. Is ke lie mai sriman ka abhari rhooga

    • जी कतरनी की किस्में होती है | आप सभी तरह की जानकारी अपने जिले के कृषि विज्ञानं केंद्र पर ले सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version