Home किसान समाचार 1500 किसान 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल, कृषि विभाग ने...

1500 किसान 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल, कृषि विभाग ने भेजा निमंत्रण

75th Republic Day India Kisan

गणतंत्र दिवस में किसानों को भेजा गया निमंत्रण

देश में इस समय 26 जनवरी के दिन 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही हैं। यह 75वां गणतंत्र दिवस हैं इसलिए इसके खास मायने हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए इस बार किसानों को भी इसमें शामिल करने की तैयारी की गई है। इसके तहत देश भर के 1500 से अधिक किसानों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया गया है। सभी 1500 से अधिक किसान दिल्ली में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।

इस खास कार्यक्रम में उन किसानों को आमंत्रित किया गया है जो केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न कृषि और किसान कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। कृषि मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से किए एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट के अनुसार वैसे किसानों को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जो जिन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है और जो किसान, किसान उत्पादक समूह से जुड़कर लाभ कमा रहे हैं।

हवाई मार्ग से दिल्ली जाएँगे किसान

इस संबंध में मत्स्य निदेशालय, झारखंड के निदेशक डॉ.एच.एन द्विवेदी ने बताया कि मत्स्य कृषकों को भारत सरकार की मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा आमंत्रित अतिथि के रूप में मनोनीत किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पहली बार राज्य के विभिन्न जिलों से मत्स्य कृषक दम्पतियों को गणतंत्र दिवस की झांकी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मत्स्य कृषकों के साथ उनकी पत्नी और पति भी जाएंगे। हवाई मार्ग से सभी मत्स्य कृषक 25 जनवरी को दिल्ली जाएंगे और 27 को वापस रांची लौटेंगे। हवाई जहाज से दिल्ली यात्रा को लेकर सभी मत्स्य कृषक उत्साहित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version