Home पशुपालन सितम्बर माह में पशुधन सम्बन्धित कार्य

सितम्बर माह में पशुधन सम्बन्धित कार्य

सितम्बर माह में पशुधन सम्बन्धित कार्य

  • गाय व भैस को टो में आने के 12 से 18 घंटे के अन्दर गाभिन करवाने का उचित समय है |
  • दुधारू पशुओं में थैनेला रोग से बचाव के उपाय करें |
  • पशुओं को अन्त:परजीवी नाशक दवाई पशु – चिकित्सक की सलहा अनुसार नियमित दें |
  • बरसीम की पहली बिजाई इस माह के अन्तिम सप्ताह में शुरू करें |
  • बरसीम की पहली काट से अधिक चारा लेने के लिए सरसों की (चाइनीज कैबीज) किस्म या जई मिलाकर बिजाई करें |
  • बरसीम के साथ राई घास मिला कर बिजाई करने से हरे चारे की पौष्टिकता व ऊपज में वृद्धि होती है |
  • बरसीम फसल से अधिक उपज व लम्बी अवधि तक (मध्य जून) तक हरा चारा प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्मों BL- 10, BL- 22 व BL- 42 की बिजाई करें |
  • बरसीम की बिजाई नये खेत में करनी हो तो बीज को राईजोबियम कल्चर से उपचारित करने पर अधिक हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है |
  • बैल बनाने के लिए छ: मास की आयु होने पर बछड़े को बधिया करवायें |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version