खरीफ फसल पंजीयन 2019-20
केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष 23 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाता है , इसमें खरीफ, रबी फसलों के साथ उद्यानिकी फसलें रहती हैं | वर्ष 2019 – 20 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देश के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा पेश किया गया था | यह मूल्य देश के सभी राज्यों के लिए एक सामान रहता है |
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को फसल बेचने के लिए सोसायटी या मंडी में पंजीयन करना पड़ता है | यह पंजीयन की तारीख सभी राज्यों के लिए अलग – अलग रहती है | पहले से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों की पंजीयन किया जा रहा है तो अब मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कर रही है | इसकी पूर्ण जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |
खरीफ उपज के लिए पंजीयन कब होगा ?
मध्य प्रदेश में खरीफ फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसान 16 सितम्बर से 16 ओक्टुबर रात 8 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं |
किसान पंजीयन कैसे करें ?
पंजीयन ऑनलाइन किया जायेगा | किसान एम.पी.किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप और ई – उपार्जन केन्द्रों पर कर सकते हैं | मध्य प्रदेश में अभी खरीफ की फसल में धान, ज्वार तथा बाजरा के लिए पंजीयन किया जा रहा है |
इन तीनों फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना है ?
राज्य सरकार जो तिन फसलों के लिए पंजीयन करा रही है इसका न्यूनतम समथन मूल्य इस प्रकार है :-
- धान कामन – 1815 रूपये प्रति किवंटल
- धान ए – ग्रेड – 1835 रूपये प्रति किवंटल
- ज्वार – 2550 रूपये प्रति किवंटल तथा
- बाजरा – 2,000 रूपये प्रति किवंटल
किसान फसल पंजीयन के लिए दस्तावेज क्या लगेगा ?
इस बार भूमि स्वामी तथा पट्टा धारी किसान दोनों पंजीयन करवा सकते हैं | पट्टे पर खेती करने वाले किसनों को अनुबंध–पत्र तथा पट्टे की प्रति देना होगा | किसानों को बैंक खाता नम्बर और मोबाईल नंबर देना होगा | opt (one time password) आधारित सुविधा प्रदान की गई है |
अन्य बातें :-
- खरीदी के लिए किसानों के मोबाईल पर एस.एम.एस. से दिया जायेगा | इसके साथ ही पंजीयन होने पर प्रिंट जरुर प्राप्त करें |
- किसान की किसी भी समस्या के लिए 181 नंबर पर कॉल कर सकते है |
Mp makka panjiyan kab se start hoga
जी जल्द ही शुरू होगा |
Ok
Hi mp m makka ki government khardi kab hongi
सर अभी इसके कोई निर्देश नहीं है |
Panjiyan nhi krya unko lab nhi doge ky mama shivraj
Madhya Pradesh Kisan panjiyan dekhna chahta hai
किस योजना के तहत