Home किसान समाचार 1760 रुपये प्रति क्विंटल पर मक्का बेचने के लिए क्या है नियम,...

1760 रुपये प्रति क्विंटल पर मक्का बेचने के लिए क्या है नियम, कब से शुरू होगी सरकारी खरीद

makka sarkari kharid cg

समर्थन मूल्य पर मक्के की सरकारी खरीद

खरीफ फसल में धान के बाद सबसे ज्यादा उत्पादन वाली फसल मक्का है | इसकी खेती उत्तर से दक्षिण भारत में की जाती है | मक्का मोटे अनाज में पहचान बनने के बाबजूद आज भी अधिक मांग रहती है | सभी राज्य अपने प्रदेश के किसानों को मक्का का सही मूल्य प्रदान करने के लिए सरकारी खरीदी करती है |

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अपने प्रदेश के किसानों से मक्का की खरीदी करेगी | मक्के की खरीदी केंद्र सरकार के द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाएगा | इसके लिए किसानों का पंजीयन हो चूका है तथा उनका लिस्ट खरीदी केंद्र के अनुसार बनाई जा रही  है | किसान समाधान छत्तीसगढ़ में मक्के की खरीदी के लिए सरकार की तैयारी की पूरी जानकारी लेकर आया है

मक्के की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद ?

छत्तीसगढ़ राज्य में मक्के की सरकारी खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी इसके लिए राज्य सरकार ने किसानों से पंजीयन करा लिया है |

एक किसान कितना मक्का बेच सकेगा ?

राज्य सरकार वर्ष 2019–20 में 5,000 मीट्रिक टन मक्के खरीदी का लक्ष्य रखा गया है | खरीफ विपणन वर्ष 2019–20 में मक्के खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग शीत निर्धारित की गई हैं | इसके साथ ही किसानों के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से ही एक शर्ते जोड़ दी है की मक्के में 14 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं होना चाहिए |

मक्का कि खरीदी कितने जिलों में की जाएगी ?

छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा प्राथमिक कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से मक्का उपार्जन का कार्य किया जाएगा | मक्के की खरीदी सोमवार से शुक्रवार (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोड़कर) मक्का खरीदी की जायेगी | छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में मक्का की खरीदी की जाएगी |

मक्के की खरीदी किस मूल्य पर किया जायेगा ?

प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार देशभर के किसनों के लिए 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है | इसमें खरीफ फसल में मक्का भी है जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है | इस वर्ष केंद्र सरकार देश भर के किसानों के लिए मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है | छत्तीसगढ़ में भी किसानों से मक्के की खरीदी 1760 रूपये प्रति क्विंटल किया जायेगा |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version