28.6 C
Bhopal
मंगलवार, जुलाई 15, 2025
होमकिसान समाचारमौसम चेतावनी: एक बार फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी...

मौसम चेतावनी: एक बार फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश और ओला वृष्टि

देश में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार देश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी और 1 फ़रवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, वहीं इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

3 जनवरी को आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद 3 जनवरी के दिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 4 फ़रवरी के दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद में 3, 5 और 6 फरवरी के दिन बारिश और बर्फवारी होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 3 और 5 फ़रवरी के दौरान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 से 5 फ़रवरी के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 और 4 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए 6144 तालाब बनवायेगी सरकार, किसानों को मिलेगा 75 प्रतिशत तक का अनुदान

31 जनवरी और 1 फ़रवरी के दिन इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौजूदा सिस्टमों के प्रभाव के चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी के दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर 31 जनवरी के दिन बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बात की जाये दक्षिण भारतीय राज्यों की तो 31 जनवरी के दिन तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News