back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारमौसम ने ली करवट, किसान भाई रहें सावधान यहाँ हो सकती है...

मौसम ने ली करवट, किसान भाई रहें सावधान यहाँ हो सकती है बारिश

मौसम ने ली करवट, किसान भाई रहें सावधान यहाँ हो सकती है बारिश

मौसम ने फिर ली करवट देर रात मध्यप्रदेश के कई भागों में गरज चमक के साथ भोपाल, सागर एवं अन्य जिलों में हुई वर्षा | वर्षा का यह दौर भारत के विभिन्न भागों में अगले 2,3 दिनों तक जारी रह सकता हैं इससे किसानों को मुसीबत का सामना करना पढ़ सकता हैं | कहीं कहीं वर्षा के साथ ओले गिरने की संभावनाएं भी बनी हुई है | जानें किन जगहों पर हो सकती है ओलावृष्टि एवं बारिश ?

वर्तमान में वर्षा का कारण पश्चिमी विक्षोभ है जो उत्तर पाकिस्तान और आस-पास जम्मू और कश्मीर क्षेत्र पर स्थित है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब क्षेत्र पर स्थित है, जो वर्षा एवं ओलावृष्टि का कारण है |

  • मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश मौसम चेतावनी 

मध्यप्रदेश के इन संभागों एवं जिलों में हल्की से माध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे होने की संभावना है | सागर , रीवा, शहडोल जिलों में हल्की वर्ष एवं गरज के साथ बौछारे उज्जैन, देवाश, इंदौर, होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर, रायसेन एवं भोपाल शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा |

  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे|
  • आज  जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों से वर्षा और बर्फबारी उम्मीद बनी हुई है।
  • हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ऊपरी असम और नागालैंड में हल्की बारिश संभव हैं।
  • भारत के मध्य और दक्षिणी राज्यों में मौसम गरम और शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें   किसान अधिक पैदावार के लिए इस तरह करें बाजरे की बुआई

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप