Home किसान समाचार जानें इस वर्ष कैसी रहेगी बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा...

जानें इस वर्ष कैसी रहेगी बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा मानसून पूर्वानुमान

Mansoon forcast 2019 in India

मौसम विभाग ने जारी किया मानसून 2019 के लिए पूर्वानुमान

वर्ष 2019 – 20 का खरीफ मौसम शुरू हो गया है | इसके लिए मानसून का इंतजार किया जा रहा है | देश के किसानों को इस वर्ष के मानसून से बहुत उम्मीदे है | सभी किसानों के पास सिंचाई के उपयुक्त साधन न होने के कारण भारत की कृषि मानसून पर निर्भर करती है | किसानों के लिए मानसून का पूर्वानुमान होना बहुत जरुरी है तो जाने इस वर्ष मानसून  कैसा रहेगा और कितनी बारिश होने की सम्भावना है |

समस्त भारत के लिए मानसून पूर्वानुमान 2019 की स्थिति

भारतीय मौसम विभाग के दुसरे पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष पुरे देश में मानसून सामान्य रहने की संभावना है | देश में औसतन 96 से 104 प्रतिशत वर्ष रहने की उम्मीद है | वर्ष भर में 4 प्रतिशत का ज्यादा या कम वर्षा हो सकी है | अगर क्षेत्रवाद के अनुसार देखें तो उत्तर पश्चिम 94 प्रतिशत , मध्य भारत में 100 प्रतिशत , दक्षिण प्रायद्वीप में 97 प्रतिशत तथा पूर्वोतर में 91 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है |

जून माह में मानसून 6 जून को केरल पहुँचने की संभावना है | जुलाई माह में 95 प्रतिशत तथा अगस्त माह में 99 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है | अगस्त माह में मानसून में 9 प्रतिशत की ज्यादा या कम हो सकती है | इससे पूर्व मौसम विभाग अप्रेल में पहला पूर्वानुमान भी जारी कर चूका है जिसमें भी लगभग  इसी तरह के वर्षा की बात कही गई थी |

जून से सितम्बर माह में वर्षा इस प्रकार रहेगी

जून से सितम्बर वह समय है जब देश भर में खरीफ फसल की खेती होती है जिसके लिए अत्यधिक वर्षा की जरुरत होती है | यह समय किसानों के लिए मौसम से बहुत उम्मीद रहती है | देश भर में जून से सितम्बर तक में औसतन 96 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है | इसमें 4 प्रतिशत का ज्यादा या कम हो सकती है |

जून से सितम्बर माह में उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा 94 प्रतिशत , मध्य भारत में 100 प्रतिशत तथा दक्षिणी भारत में 97 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है |

जुलाई से अगस्त के लिए मानसून पूर्वानुमान 

जुलाई से अगस्त माह में भी देश भर में सामन्य वर्षा होने की संभावना है | जुलाई माह में 95 प्रतिशत तो अगस्त माह में 99 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है | इसमें 9 प्रतिशत की ज्यादा या कम होने की संभावना बनी रहेगी |

कुल मिलाकर किसानों के लिए यह अच्छी खबर है इस वर्ष उम्मीद है किसानों को पानी की कमी नहीं होगी खासकर रबी के मौसम में किसान समाधान लगातार किसानों को मानसून की जानकारी देता रहेगा |

इस तरह की ताजा जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान को YouTube पर Subscribe करें
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version