back to top
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
होमकिसान समाचारआज इन जगहों पर हो सकती है बारिश के साथ ओलावृष्टि

आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश के साथ ओलावृष्टि

मौसम पूर्वानुमान :25 फरवरी को कैसा रहेगा देश का मौसम

देश में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन की स्थिति देखी जा सकती है | उत्तरी भारत में इस समय बारिश एवं ओला वृष्टि का कारण मूलतः पश्चिमी विक्षोभ को माना जाता है | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ पहुँच चूका है साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र छत्तीसगढ़ और इससे सटे उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम से उत्तरी कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बन गई है | इस कारण से देश उत्तरी राज्यों में कहीं कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना बन गई है साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के आलावा गरज चमक के साथ पानी गिरने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है |

किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान उठाना पढ़ सकता है | आपको राज्यवार एवं किन जिलों में 25 फरवरी को बारिश एवं ओले गिर सकते हैं इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है | झारखंड, ओड़ीशा और पूर्वोत्तर राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और बादलों की गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 15 बड़ी घोषणाएँ, जानिए किसानों को क्या-क्या मिला?

25 फरवरी के लिए जिलेवार मौसम बुलेटिन

राजस्थान

अलवर, झुंझुनू, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना है इसके अलावा इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज चमक के साथ पानी की बौछारे गिर सकती हैं | पूर्वी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में इस तरह की परिस्थिति रहने का अनुमान है | शेष राज्य में मौसम सामान्य रहेगा |

उत्तरप्रदेश

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे | 25 फरवरी को उत्तरप्रदेश में बारिश एवं अन्य गतिविधियों जैसे ओला वृष्टि एवं गरज चमक की सम्भावना कम ही है 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा| पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। शेष राज्य में मौसम सामान्य रहेगा |

छत्तीसगढ़

बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरवा, जांजगीर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया जशपुर जिलों में कहीं-कहीं बारिश एवं गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं एवं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा | उत्तरी छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में बारिश कहीं कहीं हो सकती हैं बाकि क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा | शेष राज्य में मौसम सामान्य रहेगा |

यह भी पढ़ें   75 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर कृषि ड्रोन लेने के लिए आवेदन करें
मध्यप्रदेश

भिंड, भोपाल, छतरपुर, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, राजगढ़, रीवा, सतना, शाडोल, उमरिया जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना है इसके अलावा इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज चमक के साथ पानी की बौछारे गिर सकती हैं | अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है |

हरियाणा एवं पंजाब

पंजाब के सभी जिलों मैं में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना है इसके अलावा इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज चमक के साथ पानी की बौछारे गिर सकती हैं | हरियाणा के जिलों में 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा |

आगामी दिनों में खासकर 26-27 फरवरी को उत्तरी भारत के राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश एवं ओले गिरने जैसी गतिविधयों में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है | 

बारिश या ओले से फसल नुकसान हो तो बीमा क्लेम करने के लिए यहाँ संपर्क करें

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप