back to top
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
होमकिसान समाचारआने वाले दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

आने वाले दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

18 जून से 21 जून तक का मौसम पूर्वानुमान

भारत में मानसून केरल तट पर पहुंचे हुए 1 सप्ताह से ज्यादा हो गया है इसके साथ ही 1 चक्रवाती तूफान “वायु” भी गुजरात तट से टकराकर निकल गया है | दोनों का असर भारत के सभी राज्यों में देखा जा रहा है प्री मानसून बारिश देश के सभी राज्यों में जारी है जिससे तेज गर्मी तथा लू में कमी आ गई है |आंधी के साथ बारिश की गतिविधियाँ तेज हुई है | इस वर्ष देश भर में सामन्य बारिश होने की उम्मीद है | जिससे खरीफ फसल की बुआई अधिक हो सकती है | किसान समाधान अगले 4 दिन का मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेकर आया है |

18 जून मौसम पूर्वानुमान :-

  • उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आंधी चलने की सम्भावना है | इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़, दिल्ली , पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आंधी चलने की सम्भावना | उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में धूल के साथ हवा चलेगी |
  • भारी बारिश की चेतावनी :- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान पश्चिम बंगाल, सिक्कम, तथा हिमाचल के कुछ भागों में भारी बारिश होने की चेतावनी है |
  • इसके अलावा बिहार, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड , मराठवाडा में तेज गर्मी जारी रहेगी यहाँ फ़िलहाल गर्मीं से राहत की सम्भावना कम है |
यह भी पढ़ें   सरकार ने गोबर बेचने वाले किसानों एवं पशुपालकों को किया 5 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान

19 जून मौसम पूर्वानुमान :-

  • उत्तराखंड , पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलेगी | इसके साथ ही पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़, दिल्ली , पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विधर्भ, झारखंड, ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी | उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में धूल के साथ हवा चलेगी |
  • भारी बारिश की चेतावनी :- केरला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भरी बारिश की चेतावनी है |
  • इसके अलावा बिहार, विदर्भ, तमिलनाडु , पंदुचेरी मराठवाडा, में तेज गर्मी रहेगी |

20 जून मौसम पूर्वानुमान :-

  • 20 जून को छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलेगी | इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान , विदर्भ, पश्चिम बंगाल, में 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से आंधी चलेगी | बिहार उड़ीसा में हल्की हवा का रुख बदलेगा | पूर्वी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी
  • भारी बारिश की चेतावनी :- केरला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भरी बारिश की चेतावनी है |
  • 20 जून को विदर्भ में तेज धूप रहेगी जिससे तेज गर्मी बनी रहेगी |
यह भी पढ़ें   इन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मिला सबसे अधिक मुआवजा, सरकार ने किया सम्मानित

21 जून मौसम पूर्वानुमान :-

  • 21 जून को छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से आंधी चलेगी | इसके साथ ही बिहार और उड़ीसा में हल्की आंधी आने की संभावना है | पूर्वी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी |
  • भारी बारिश की चेतावनी :- केरला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भरी बारिश की चेतावनी है |
  • 21 जून को विदर्भ में तेज धूप रहेगी जो लू का कारण बनी रहेगी |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप