28.6 C
Bhopal
मंगलवार, दिसम्बर 9, 2025
होमकिसान समाचारकेंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से मुलाकात कर मूंगफली की फसल...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से मुलाकात कर मूंगफली की फसल में किया निराई-गुड़ाई का काम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खेत में उतरकर मूंगफली की निराई-गुड़ाई का काम भी किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 जुलाई के दिन गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस दौरान वह जूनागढ़ के मानेकवाड़ा गांव में मूंगफली के खेत में गए और किसानों से जानकारी लेते हुए उनसे संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने खेत में उतरकर मूंगफली की निराई-गुड़ाई का काम भी किया।

किसानों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीज की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही खाद और उत्पादन तकनीकों पर गहराई से चर्चा की। किसानों ने उन्हें मूंगफली की खेती में आने वाली मौसमी चुनौतियों, बाजार मूल्य और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

कृषि मंत्री ने किया आधुनिक कृषि यंत्रों का निरीक्षण

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष रूप से गुजरात की प्रमुख और उन्नत मूंगफली वैरायटी ‘गिरनार-4’ की विशेषताओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। खेत में उपलब्ध ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और उनके प्रभाव और उपयोगिता को लेकर किसानों से प्रतिक्रिया जानी।

यह भी पढ़ें:  युवाओं से कराया जाएगा फसल गिरदावरी का काम, सरकार ने मांगे आवेदन

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, देश की खाद्य सुरक्षा में हमारे अन्नदाताओं की भूमिका अमूल्य है। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News

×
किसान समाधान एप
ताजा अपडेट्स पाने के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा एप
Download Free