back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारइस वर्ष खरीफ सीजन में धान सहित इन फसलों का होगा बम्पर...

इस वर्ष खरीफ सीजन में धान सहित इन फसलों का होगा बम्पर उत्पादन

खरीफ फसलों के उत्‍पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा 2021-22 के लिए मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया है | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है | किसानों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों की कुशलता व केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बंपर पैदावार हो रही है |

मंत्रालय के मुताबिक 2021-22 के लिए प्रथम अग्रिम अनुमान (केवल खरीफ) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 150.50 मिलियन टन अनुमानित है, जो विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20 के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 12.71 मिलियन टन अधिक है | इस वर्ष खरीफ सीजन में खाद्यान्‍न फसलों का उत्पादन 150.50 मिलियन टन, तिलहन फसलों का उत्पादन 23.39 मिलियन टन, गन्ने का उत्पदान 419.25 मिलियन टन होने का अनुमान है |

मुख्‍य खरीफ फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है-

चावल – 107.04 मिलियन टन (रिकार्ड)

वर्ष 2021–22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 107.04 मिलियन टन अनुमानित है | यह विगत पांच वर्षों (2015–16 से 2019-20) के औसत उत्पादन 97.83 मिलियन टन की तुलना में 9.21 मिलियन टन अधिक है |

यह भी पढ़ें   किसान कर्ज माफी: 60 हजार किसानों के 409 करोड़ रूपये से अधिक के ऋण किए गए माफ
पोषक/मोटे अनाज – 34 मिलयन टन

इस वर्ष पोषक / मोटे अनाजों का उत्पादन 34 मिलियन टन अनुमानित है, जो कि 31.89 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 2.11 मिलियन टन अधिक है |

मक्का – 21.24 मिलियन टन

इस वर्ष मक्का का उत्पादन में इस खरीफ सीजन में कमी आने का अनुमान है | वर्ष 2020–21 में खरीफ मक्का का उत्पादन 21.44 मिलियन टन था जो इस वर्ष के अग्रिम अनुमान के अनुसार 21.24 मिलियन टन रहने का अनुमान है |

दलहन – 9.45 मिलियन टन

वर्ष 2021–22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 9.45 मिलियन टन अनुमानित है | यह 8.06 मिलियन टन औसत खरीफ दलहन उत्पादन की तुलना में 1.39 मिलियन टन अधिक है |

तूर – 4.43 मिलियन टन

इस वर्ष तुअर का उत्पादन वर्ष 2020-21 में 4.28 मिलयन टन था जो वर्ष 2021–22 में बढ़कर 4.43 मिलियन टन होने का अनुमान है | वर्ष 2021–22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 9.45 मिलियन टन अनुमानित है | यह 8.06 मिलियन टन औसत खरीफ दलहन उत्पादन की तुलना में 1.39 मिलियन टन अधिक है |

यह भी पढ़ें   किसानों ने अभी तक खरीफ सीजन में सबसे अधिक की इन फसलों की बुआई
तिलहन 23.39 मिलियन टन

तिलहन फसलों में मूंगफली का उत्पदान 8.25 मिलियन टन एवं सोयाबीन का उत्पादन 12.72 मिलियन टन होने का अनुमान है | वर्ष 2021–22 के दौरान कुल तिलहन उत्पादन 23.39 मिलियन टन अनुमानित है, जो कि 20.42 मिलियन टन औरसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 2.96 मिलियन टन अधिक है |

कपास–36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 किलोग्राम)

इस वर्ष कपास का उत्पादन 36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 किलोग्राम की गांठे) एवं पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 9.61 मिलियन गांठे (प्रति 180 किलोग्राम की गांठे) उत्पादित होने का अनुमान है |

गन्ना – 419.25 मिलियन टन

वर्ष 2021–22 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन 419.25 मिलियन टन अनुमानित है | वर्ष 2021–22 के दौरान गन्ने का उत्पादन 362.07 मिलियन टन औसत गन्ना उत्पादन का तुलना में 57.18 मिलयन टन अधिक है |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप