back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारउत्तर प्रदेशगन्ना उत्पादन में इन किसानों ने बनाया रिकॉर्ड, अब मिलेगा 51...

गन्ना उत्पादन में इन किसानों ने बनाया रिकॉर्ड, अब मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार

कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर अच्छा कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में रिकॉर्ड गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार दिया जाता है। योजना के तहत बुलंदशहर जिले के चार किसानों ने रिकॉर्ड गन्ने का उत्पादन किया है। इन किसानों को पुरस्कार के लिए विभाग द्वारा चयनित किया गया है। ख़ास बात यह है कि प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 की सूची में शामिल प्रदेश के सात किसानों में से चार किसान बुलंदशहर के शामिल है। यह सूचि गन्ना एवं चीनी विभाग उत्तर प्रदेश के आयुक्त कार्यालय से जारी की गई है। वहीं एक किसान को इस सूचि में तीसरा स्थान मिला है।

ज़िला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गन्ना एवं चीनी विभाग उत्तर प्रदेश के आयुक्त कार्यालय से राज्य गन्ना प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों का चयन किया जाता है। इस बार राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 की सूची में शामिल सात किसानों में से जिले के चार किसानों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इन किसानों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  इस साल पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में इन लोगों को मिलेगा गोपाल रत्न पुरस्कार 2024

किसानों ने प्रति हेक्टेयर किया इतना उत्पादन

गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन करने वाली सूची में अगौता क्षेत्र के गाँव चिंगरावटी निवासी किसान गिरीश कुमार ने सामान्य पौध संवर्ग में 1680 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अनूपशहर क्षेत्र के गांव खालौर निवासी किसान नीरज कुमार ने ड्रिप विधि से सिंचाई व पौधा संवर्ग में 1988.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

इसी तरह अनूपशहर क्षेत्र के गाँव सुखरु निवासी युवा किसान राजीव यादव ने पौधा संवर्ग में 1872 क्विंटल और गाँव खनौदा निवासी युवा किसान पंकज शर्मा ने पेड़ी संवर्ग 1806.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

किसानों को मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार

इस सूची में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाले तीन अन्य किसान जनपद शाहजंहापुर से किसान कौशल कुमार और मुजफ्फरनगर से किसान कालूराम व विपिन कुमार शामिल हैं। इन सभी किसानों को जल्द ही लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  गेहूं की फसल में जड़ माहू कीट या पीलापन दिखाई देने पर किसान करें इन दवाओं का छिड़काव
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News