28.6 C
Bhopal
शनिवार, मई 24, 2025
होमकिसान समाचारइंतजार हुआ खत्म, इन आठ राज्यों में पहुंचा मानसून

इंतजार हुआ खत्म, इन आठ राज्यों में पहुंचा मानसून

भीषण गर्मी के बीच देशवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही मानसून ने केरल में एंट्री ले ली है। इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई, 2024 तक मानसून के केरल आने की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल और माहे में प्रवेश कर गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों जिनमें नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश राज्यों को पूरी तरह कवर कर लिया हैं वहीं त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश भागों में प्रवेश कर गया है।

समय से पहले आया मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक सामान्यतः मानसून 1 जून तक केरल पहुँचता है और वहीं 5 जून तक ही पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में प्रवेश करता है। लेकिन साल 2024 यानि की इस साल मानसून समय से पहले ही आ गया है। जिसमें मानसून ने केरल में समय से 2 दिन पहले तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में समय से 6 दिन पहले ही एंट्री ले ली है।

यह भी पढ़ें:  किसान कपास की बुआई कब और कैसे करें?

इसके अलावा मानसून ने लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अरब सागर और मध्य अरब सागर के साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु में भी एंट्री ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक़ मानसून की अभी उत्तरी सीमा अमिनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला एवं धुबरी में बनी हुई है।

किस राज्य में कब दस्तक देगा मानसून

सामान्य स्थिति में मानसून 5 जून तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करता है परन्तु इस बार समय से पहले आने के चलते मानसून ने कुछ राज्यों को पहले ही कवर कर लिया है। वहीं मानसून 10 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना और 15 जून तक गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार राज्यों में पहुँचता है। यदि अब कंडीशन अनुकूल रही तो इन राज्यों में भी मानसून समय से पहले पहुँच सकता है।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News