मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी: आने वाले दिनों में यहाँ हो सकती है गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम पूर्वानुमान – 19 से 22 फरवरी 2020

देश में मौसम एक बार फिर करवट ले चूका है जहाँ पहले शीतलहर के चलते कड़ाके की ठण्ड पड़ रही थी वही अब ठण्ड का स्थान गर्मी ने ले लिया है | देश के अधिकांश उत्तरी राज्यों में मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है और ठण्ड के स्थान पर गर्मी बढती जा रही है | वहीँ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा है की देश के उत्तरी राज्यों में अधिकांश स्थानों पर गरजचमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है जिसके चलते बढ़ते हुए तापमान पर ब्रेक लग सकता है | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक पश्चिमी भिक्षोभ (WD) जम्मू कश्मीर के आसपास सक्रिय है जिसके चलते आने वाले दिनों में उत्तर भारतीय राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है |

आने वाले दिनों में कहाँ हो सकती है बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी से 22 फरबरी तक बारिश एवं वर्फबारी हो सकती है | वहीँ उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर 19 फरवरी से 22 फरवरी तक हिमपात होने की सम्भावना है |
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगड़ एवं दिल्ली राज्यों के अधिकांश भागों में 20 से 22 फरवरी तक तेज आंधी के साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना हैं |
  • पश्चिमी उत्तरप्रदेश में जहाँ 20 फरवरी से 22 फरवरी के मध्य अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है |
  • पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं बिहार राज्यों में 21 से 22 फरवरी तक बारिश की सम्भावना हैं |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
865FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें