back to top
गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकिसान समाचारकिसानों के बैंक खातों में पहुंची लहसुन, चना, सरसों, मसूर, मूंग और...

किसानों के बैंक खातों में पहुंची लहसुन, चना, सरसों, मसूर, मूंग और प्याज की राशि

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि  9.48 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई 853 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में पहुंची लहसुन, चना, सरसों, मसूर, मूंग और प्याज की राशि |मध्यप्रदेश सरकार ने  9 लाख 48 हजार किसानों के बैंक खातों में 853 करोड़ प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है । मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों को दी गई प्रोत्साहन राशि में से चना उत्पादक 14 हजार 573 किसानों के बैंक खातों में 4 करोड़ 88 लाख, मसूर उत्पादक 187 किसानों के बैंक खातों में 374 लाख, सरसो उत्पादक 93 किसानों के बैंक खातों 181 लाख तथा मूंग उत्पादक 26 हजार 501 किसानों के खाते में 57 करोड़ 7 लाख रूपये राशि प्रदान की गई।

लहसुन उत्पादक 85 हजार 287 किसानों को 800 रूपये प्रति क्विंटल के मान से 308 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी। प्याज उत्पादक किसानों के खातों में 400 रुपये क्विंटल के मान से 215 करोड़ रुपये, चने के 5 लाख 47 हजार किसानों को 151 करोड़ मसूर उत्पादक 1 लाख 39 हजार किसानों को 41 करोड़ रुपये, 43 हजार किसानों को ग्रीष्मकालीन मसूर के लिए 10 करोड़ 74 लाख, ग्रीष्मकालीन मूँग के लिए 800 रुपये प्रति क्विंटल के मान से 56 हजार किसानों को 98 करोड़ 86 लाख और ग्रीष्मकालीन उड़द में 10 हजार किसानों को 28 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि का भुगतान प्रोत्साहन राशि के रूप में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   अब तक 13 लाख से अधिक किसानों को खेती किसानी के लिए दिया गया बिना ब्याज का कृषि ऋण

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप