कुसुम योजना के तहत सोलर पम्प की स्थापना
केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीनकरनीय ऊर्जा मंत्रालय MNRE के द्वारा शुरू की गई कुसुम योजना ने देश में रफ्तार पकड़ ली है | कुसुम योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पम्प दिए जाते हैं, जिससे कृषि की लागत तो कम होती ही है साथ ही किसान निर्वाध रूप से फसलों की सिंचाई कर सकते हैं | केंद्र तथा राज्य सरकारों के द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण किसान को कम मूल्य में सोलर पम्प मिल जाते हैं | जिससे अधिक से अधिक किसान अपने खेतों पर सोलर पम्प की मदद से सिंचाई कर सकते हैं |
15 हजार के मुकाबले सरकार ने लगाये 14,418 सोलर पम्प
केंद्र सरकार के द्वारा हरियाणा को 520 करोड़ रूपये की लागत से 15,000 सोलर पम्प लगाने का लक्ष्य दिया गया था | हरियाणा सरकार ने 14,418 सोलर पम्प लगाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है | इसके साथ ही देश भर में हरियाणा इस योजना को लागू करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | हरियाणा में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान का लाभ हरियाणा के सीमांत किसान तथा डीजल पम्प से सिंचाई करने वाले किसान ज्यादा है | राज्य में सोलर पैनल से 105 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है |
राज्य में सोलर पम्प पर कितनी सब्सिडी दी जा रही है?
वैसे तो कुसुम योजना के तहत अधिकांश राज्यों में किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है परन्तु हरियाणा में 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के स्टैंडअलोन सोलर पंप स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत भारत सरकार 30 प्रतिशत केंद्रीय वित्तीय सहायता और राज्य सरकार 45 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। किसानों को कुल पंप लागत का केवल 25 प्रतिशत भुगतान करना होता है।
इस योजना के तहत सोलर पम्प को सिंचाई / जल प्रयोक्ता संघ / समुदाय / क्लस्टर आधारित सिंचाई प्रणाली आदि के लिए किया जा सकता है | इसके साथ ही सोलर पम्प के रख रखाव, आपदा से नुकसानी तथा चोरी होने पर भरपाई के लिए बीमा कराया जाएगा | सोलर पम्प का बीमा 5 वर्षों के लिए रहता है |
42 हजार से अधिक किसानों ने किया है सोलर पम्प के लिए आवेदन
सोलर पम्प लगाने के लिए किसानों के तरफ से मांग इतनी ज्यादा है कि 15000 पंपों के लक्ष्य के मुकाबले विभाग को 42,000 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रतिक्रिया को देखते हुए विभाग ने चालू वित्त वर्ष के लिए 844 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ 22,000 पंप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दरों एवं फर्मों को अंतिम रूप देने के तुरंत बाद आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। PM-KUSUM योजना के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर कॉल कर अधिक जानकारी ले सकते हैं |
Rasulpubarabanki uttar Pradesh ram sanehi ghat Thana Sandra
उत्तरप्रदेश में योजना का लाभ लेने के लिए दी गई लिंक http://upagriculture.com/ पर पंजीकरण करें |
Rajasthan me solar panel ka form apply ho the h Kya,,,
सर राजस्थान में सोलर पम्प के लिए https://rajkisan.rajasthan.gov.in/Rajkisanweb/Kisan# दी गई लिंक पर देखें | अपने यहाँ के उद्यानिकी विभाग या बिजली विभाग से सम्पर्क कर आवेदन करें |
Rajasthan me solar pump ke form ke liye Kya krna h,,,,, mujhe seva ka labh Lena h,,,,
सर राजस्थान में उद्यानिकी विभाग में आवेदन कर सकते हैं | https://rajkisan.rajasthan.gov.in/Rajkisanweb/Kisan इसके अतिरिक्त दी गई लिंक पर पंजीकरण करें |
Hamko chahiye
सर झारखण्ड में सोलर पम्प अनुदान पर लेने हेतु https://www.jreda.com/content/74/Solar%20Water%20Pump%20Program दी गई लिंक पर आवेदन करें |
2 hp
किस राज्य से हैं ? टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर कॉल करें |
Gram nigoha Post nandura tahsil Fatehpur jila Barabanki
सर उत्तरप्रदेश में सोलर पम्प हेतु http://upagriculture.com/ पर पंजीकरण करें |
Kisan Krishi Yojana se tractor lena hai mere ko subsidy per
सर अभी मध्यप्रदेश में ट्रेक्टर के लिए आवेदन नहीं हो रहे हैं जब आवेदन होंगे तब जानकारी दी जाएगी |
Punjab me bhi mile hai pr subsidies 70 % se bhi Kam or jo 7.5hp ka hai us me 6.8 hp hi mile h or us me 340 watt ki 2 panel shakti solar pump company kha gayi, or kisi bhi ko bolo to bolte h ki company pura deti h ,koi sunvai bhi nhi h, center government ko bolo to state govt ki kami nikalti h or state govt ko bolo to center govt ki kami nikalti h
सर आप सी.एम हेल्प लाइन पर शिकायत करें |
बिहार में कुसुम योजना का कैसे पूरा करे कैसे सोलर पैनल ले सब details kyse मिलेगा
https://breda.bih.nic.in/brd/Declaration.aspx दी गई लिंक पर योजना की जानकारी देखें एवं आवेदन करें |
Sar mujhe solar pump chahie
किस राज्य से हैं आप ? PM-KUSUM योजना के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर कॉल अपने राज्य के लिए आवेदन की जानकारी ले सकते हैं |
Hi mere ko solar pump chahiye sichai ke liye mera name Jitendra bhawel gram padla Tahsil Manawar district Dhar Madhya Pradesh
https://cmsolarpump.mp.gov.in/ सर दी गई लिंक पर आप मध्य प्रदेश में सोलर पम्प योजना एवं आवेदन की जानकारी देख सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं |
Utter predesh me hai
जी सर उत्तरप्रदेश में भी योजना है https://upagriculture.com/ दी गई लिंक पर आवेदन होते हैं | योजना की जानकारी के लिए आप टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर कॉल कर सकते हैं |
I need sollar
किस राज्य से हैं सर आप ? PM-KUSUM योजना के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर कॉल करें |
Good
हरियाणा सरकार ने लगवाए हो सकते हैं, मैं उत्तर प्रदेश से हूं, समाचारों में 90% छूट बताई जाती रहती है मुझे कोई 70% छूट दिलवा कर लगवा दे लगवा सकता है ? जी नहीं बिल्कुल नहीं ये सब बकवास है, सरकार और ऐसे समाचार माध्यम केवल वैश्विक समुदाय को ये दिखाने का प्रयास करते हैं कि हमारी सरकार किसानों को कितनी छूट, सुविधाएं उपलब्ध कर रही है कितने हम (समाचार माध्यम और सरकार) किसान हितैषी हैं, जबकि है बिल्कुल उल्टा ये सरकार किसानों की घोर दुश्मन है और इसकी किसान सम्बन्धी योजनाएं सिर्फ दफ्तर के कागजों और अखबारों तक चलतीं है,इस सरकार ने किसानों का सबसे अधिक नुकसान किया है।
सर उत्तरप्रदेश में किसानों को सोलर पम्प पर 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है | इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होते हैं | https://kisansamadhan.com/apply-to-get-solar-pump-at-60-percent-subsidy-under-kusum-scheme/ दी गई लिंक पर देखें |