28.6 C
Bhopal
शनिवार, मार्च 22, 2025
होमकिसान समाचारसभी किसानों को दिए जाएंगे सॉइल हेल्थ कार्ड, सरकार ने शुरू...

सभी किसानों को दिए जाएंगे सॉइल हेल्थ कार्ड, सरकार ने शुरू किया हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान

किसान उनके खेत की मिट्टी की सेहत को जानकर उसके अनुसार विभिन्न फसलों की खेती कर उन्हें सही मात्रा में पोषक तत्व प्रदान कर उत्पादन बढ़ा सकें इसके लिए मिट्टी की जांच की जाती है। जिसके बाद किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड दिया जाता है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार आने वाले सालों में सभी किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड देने जा रही है। इस संबंध में राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के अन्तर्गत आगामी तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड दिए जाएंगे।

86 लाख सॉइल हेल्थ कार्ड किए जा चुके हैं वितरित

कृषि मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के तहत अब तक लगभग 70 लाख मृदा नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं तथा 55 लाख नमूनों का विश्लेषण करने बाद सॉइल हैल्थ कार्ड वितरित किए चुके हैं, शेष नमूनों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में सॉयल हैल्थ कार्ड प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच ग्रुप द्वारा विभाग को स्वर्ण पदक भी मिल चुका है। सॉयल हैल्थ कार्ड योजना के तहत 86.65 लाख सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  81 लाख किसानों को जारी की गई 1624 करोड़ रुपये की राशि

राज्य में स्थापित की जा रही है नई प्रयोगशालाएं

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में 17 नई स्थायी मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। विभिन्न मंडियों में 54 नई लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं भी खोली जा चुकी हैं। इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा राजकीय महाविद्यालयों में 240 लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। इनमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी के नमूने एकत्रित कर उनका परीक्षण किया जाता है। इस योजना के तहत मृदा जांच हेतु विभाग द्वारा 26 मई, 2022 को ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ का पोर्टल लॉन्च किया गया है।

उन्होंने बताया कि कि फलों, सब्जियों, मिट्टी और पानी में कीटनाशक अवशेषों की निगरानी के लिए सिरसा और करनाल में प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। वर्ष 2023-24 मे कुल 3640 नमूनों के विश्लेषण किए गए हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों की भूमि का परीक्षण करके उनको खेती के लिए सही मार्गदर्शन किया जाए।

Play Quiz
Install App
Join Whatsapp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News