देश में फसल उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष में केन्द्रीय कृषि एवं किसान मंत्रालय ने देश में कुल खाद्य उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है | इसके अनुसार, देश में 316.06 मिलियन टन रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद्यान्न उत्पादन का लगातार नया रिकार्ड बन रहा है, जो किसान भाइयों-बहनों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के कुशल अनुसंधान और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है।
वर्ष 2021–22 में खाद्यान्न उत्पादन 316.06 मिलियन टन रहने की अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.32 मिलियन टन अधिक है | जबकि पांच वर्षों के औसत उत्पादन से 25.35 मिलियन टन अधिक है। अनाजों के अनुसार भी उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है |
इस वर्ष के लिए फसलवार उत्पादन
चावल :– वर्ष 2021–22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 127.93 मिलियन टन रिकार्ड अनुमानित है | यह विगत पांच वर्षों के 116.44 मिलियन टन औसतन उत्पादन की तुलना में 11.49 मिलियन टन अधिक है | वहीं पिछले वर्ष 2020-21 में 124.37 था जो इस वर्ष 3.56 मिलियन टन अधिक है।
गेहूं :- वर्ष 2021–22 के दौरान गेहूं का कुल उत्पादन रिकार्ड 111.32 मिलियन टन अनुमानित है | यह विगत पांच वर्षों के 103.88 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 7.44 मिलियन टन अधिक है | वहीं पिछले वर्ष 2020-21 में 109.59 था, जो इस वर्ष 1.79 मिलियन टन अधिक है।
पोषक मोटे अनाज :- पोषक मोटे अनाजों का उत्पादन 49.86 मिलियन टन अनुमानित है, जो औसत उत्पादन की तुलना में 3.28 मिलियन टन अधिक है |
दलहन :- वर्ष 2021–22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 26.96 मिलियन टन अनुमानित है, जो विगत पांच वर्षों के 23.82 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 3.14 मिलियन टन अधिक है |
तिलहन :- वर्ष 2021–22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन 37.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2020–21 के दौरान 35.95 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 1.20 मिलियन टन अधिक है | इसके अलावा वर्ष 2021–22 के दौरान तिलहनों का उत्पादन औसतन तिलहन उत्पादन की तुलना में 4.46 मिलियन टन अधिक है |
कपास :- कपास का उत्पादन 34.06 मिलियन गांठे (प्रति 170 किलोग्राम) अनुमानित है | जो 32.95 मिलियन गांठे औसतन उत्पादन की तुलना में 1.12 मिलियन गांठे अधिक है | पटसन व मेस्टा का उत्पादन 9.57 मिलियन गांठे (प्रति 180 किलोग्राम) अनुमानित है |
कुल खाद्द्यान उत्पादन – 316.06 मिलियन टन (अनुमानित)
- चावल – 127.93 मिलियन टन
- गेहूं – 111.32 मिलियन टन
- पोषक मोटे अनाज – 49.86 मिलियन टन
- मक्का – 32.42 मिलियन टन
दलहन – 26.96 मिलियन टन
- तुअर – 4 मिलियन टन
- चना – 13.12 मिलियन टन
तिलहन 37.15 मिलियन टन
- मूंगफली – 9.86 मिलियन टन
- सोयाबीन 13.12 मिलियन टन
- रेपसीड एवं सरसों – 11.46 मिलियन टन
अन्य फसलें
- गन्ना – 414.04 मिलियन टन
- कपास – 34.06 मिलियन गांठे (प्रति 170 किलोग्राम)
- पटसन एवं मेस्टा – 9.57 मिलियन गांठे (प्रति 180 किलोग्राम)
सभी फसलों का उत्पादन जानने के लिए क्लिक करें