28.6 C
Bhopal
बुधवार, मई 21, 2025
होमकिसान समाचारराजस्थान में गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन शुरू

राजस्थान में गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन शुरू

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन राजस्थान 2018-19

किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2018-19 प्राप्त करने के लिए पंजीयन करना जरुरी रहता है | इसके आधार पर ही सरकार किसानों को फसल को बेचने का लक्ष्य दिया जाता है | पंजीयन के आधार पर ही सरकार यह तय करती है की उसे कुल कितना गेंहू खरीदना है |

राजस्थान सरकार ने गेंहूँ की पंजीयन शुरू कर दिया है | इसके लिए किसानों को अपने नजदीक के सोसायटी तथा खरीदी केंद्र पर पंजीयन कराना होगा | जिस किसान का पंजीयन नहीं होगा उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं ले सकेगा | इसकी पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

पंजीयन कब से कब तक होगा ?

राजस्थान के किसान गेंहूँ को बेचने के लिए 5 मार्च से 15 मार्च तक पंजीयन करना होगा | इसके लिए नजदीक के ई-मित्र केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं |

पंजीयन के लिए कौन – कौन से दस्तावेज की जरुरत होगी ?

कृषक भारतीय खाध निगम के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए फोटो पहचान पत्र , आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाब कार्ड , लाईसेंस, किसान क्रेडिट कार्ड एवं पासपोर्ट साथ लेकर निकतम ई – मित्र केंद्र पर जाएँ जहां वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं | इसके अलावा किसान को पंजीकरण के लिए –

  1. कृषक फसल संबंधी दस्तावेज जमाबंदी,
  2. किसान पासबुक,
  3. गिरदावरी एवं
  4. बैंक पासबुक की फोटो प्रति भी साथ लेकर जाएँ |
यह भी पढ़ें:  अब डीडी किसान चैनल पर AI एंकर देगा खेती-किसानी की जानकारी, पचास भाषाओं में करेंगे बात

पंजीयन किस पोर्टल पर होगा ?

किसान गेंहू के लिए पंजीयन भारतीय निगम के अधिकृत पोर्टल fcidepotonline पर जाकर कर सकते हैं | किसान पंजीकरण के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें|

https://fcidepotonline.gov.in/farmers/register

गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना है ?

वर्ष 2019 – 20 के लिए गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपया है | यह मूल्य पुरे देश में एक समान है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News