Thursday, March 30, 2023

किसानों के लिए अब रेशम बेचना हुआ आसन, ऑनलाइन रेशम बेचने के लिए यहाँ पंजीकरण करवाए

रेशम बनाने के लिए ई-रेशम पोर्टल पर पंजीयन कराएं किसान

रेशम उत्पादक किसान को रेशम बेचने के लिए पहले से जिले में पंजीयन केंद्र पर पंजीयन करना पड़ता था | जिससे किसानों का अधिक समय के साथ खर्च भी आता था | सरकार के पास भी सही डेटा नहीं उपलब्ध होता था | मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को रेशम बेचने के लिए आनलाईन पंजीयन की व्यवस्था की है |

रेशम बेचने के लिए पंजीयन कब से होगा ?

 पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है , यह प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी | इसके लिए राज्य सरकार ने 1 से 15 जून तक सभी जिला रेशम अधिकारी को प्रतिदिन दो गाँव का दौरा कर कृषकों को ई रेशम पोर्टल पर पंजीयन कराने की जानकारी के साथ प्रोत्साहित करेगा | 

किसान पंजीयन कैसे कराएँ 

- Advertisement -

किसान ई – रेशम पोर्टल पर जाकर सामान्य जानकारी भरकर एक हितग्राही आईडी प्राप्त करें | यह आईडी सदा के लिए उनके पास रहेगा | आईडी प्राप्त करने पर किसान उस आईडी से पंजीयन के लिए फार्म भरे |

यह भी पढ़ें   गायों की पहचान के लिए जारी किया गया एप, गौमूत्र से बनाई गई हाइड्रोजन और बिजली

पंजीयन के लिए दिशा निर्देश इस तरह है

  1. सामन्य जानकारी प्रविष्ट कर हितग्राही आईडी एवं सत्यापन कोड प्राप्त करें |
  2. अपनी हितग्राही आईडी एवं सत्यापन कोड प्रविष्ट क्र शेष जानकारी अपडेट करें |
  3. अपने बैंक खाते का विवरण प्रविष्ट करें |
  4. अपनी भूमि से संबन्धित जानकारी प्रविष्ट करें |
  5.  फर्म मशीनरी की जानकारी प्रविष्ट करें
  6. उक्त समस्त जानकारी प्रविष्ट कर आवेदन को लाक करें |

इस बात का विशेष ध्यान रखें की पंजीयन आधार कार्ड से ही होगा |

ई रेशम पोर्टल पर किसान पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
861FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें