back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारवर्षा पूर्वानुमान: जानिए सितंबर महीने में किस राज्य में होगी कैसी बारिश

वर्षा पूर्वानुमान: जानिए सितंबर महीने में किस राज्य में होगी कैसी बारिश

सितंबर महीने में वर्षा का पूर्वानुमान

वर्ष 2022 में मानसूनी वर्षा का यह आखरी महीना चल रहा है, इसके बाद मानसून की वापसी हो जाएगी। इस वर्ष अभी तक जहाँ कई राज्यों में अधिक वर्षा हुई है तो वहीं कई राज्य अभी तक सूखे का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने इस वर्ष सितंबर माह के लिए मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर महीने में अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, केवल पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पूर्व तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहाँ सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। पूरे देश में सितंबर 2022 के लिए मासिक वर्षा सामान्य से अधिक दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) का 109% होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   अब सरकार सस्ते में बेचेगी चना दाल, आम लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत

सितंबर में कहाँ होगी कैसी वर्षा

सितंबर 2022 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक एलपीए का 109 प्रतिशत होने की संभावना है, जहां सितम्बर माह के दौरान देश भर में वर्षा का एलपीए लगभग 167.9 मिमी है। स्थानिक वितरण के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, केवल उत्तर भारत के कई हिस्सों और पूर्व तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

September Rain Forecast

चित्र में हरे एवं नीले रंग से दिखाए गए क्षेत्र केरल, महाराष्ट्र, उत्तरी-पश्चिमी कर्नाटक के जिले, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी एवं पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की सम्भावना है। वहीं चित्र में पीले एवं लाल रंगो से दर्शाए गए क्षेत्रों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मेघालय राज्यों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें   खेती का काम करते समय किसी दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर एक योजना के तहत ही दिया जाएगा मुआवजा

3 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप