28.6 C
Bhopal
सोमवार, मार्च 17, 2025
होमकिसान समाचारपूसा कृषि विज्ञान मेले की हुई शुरुआत, किसानों को उन्नत बीजों...

पूसा कृषि विज्ञान मेले की हुई शुरुआत, किसानों को उन्नत बीजों के साथ ही दी जा रही है नई तकनीकों की जानकारी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का उद्घाटन आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, IARI के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव सहोये अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, स्टार्टअप के प्रतिनिधि, खाद्य प्रसंस्करणकर्ता आदि उपस्थित रहे।

अपने उद्घाटन भाषण में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अन्नदाता से उद्यमी बनने का आह्वाहन किया और कहा कि खेती को पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाकर एक लाभकारी व्यवसाय बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों तक उन्नत तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले बीज और वैज्ञानिक नवाचारों को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार दूसरी हरित क्रांति की दिशा में कार्य कर रही है, जिसमें सूखा-सहिष्णु, कीट-प्रतोरोधी और जलवायु अनुकूल फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और पूसा जैसे संस्थान बेहतर किस्मों और नई कृषि तकनीकों का विकास कर किसानों को सशक्त बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  22 फ़रवरी से लगेगा पूसा कृषि मेला, किसान ले सकेंगे इन उन्नत किस्मों के बीज

1 लाख किसानों को दिए जाएँगे उन्नत किस्मों बीज

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उन्नत बीजों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और अब किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाना है, जिसके लिए एकीकृत कृषि प्रणाली और बागवानी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मेले में 300 स्टॉल लगाए गए हैं और उन्नत किस्मों की जीवंत प्रदर्शनी लगी है। मेले में 1 लाख से अधिक किसान एवं 400 क्विंटल से अधिक उन्नत बीजों के विक्रय का लक्ष्य रखा है।

किसानों को अच्छे बीज और पौध सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को उत्पादन लागत कम करने और फसल उत्पादकता में बढ़ोतरी करने की कोशिश की जा रही है। अच्छी पैदावार के लिए अच्छे बीज सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार ने बीज उत्पादन और वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई योजनाएँ शुरू की है। पूसा कृषि विज्ञान मेला किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और पौध सामग्री तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश बजट: बजट में किसानों के लिए यह रहा खास

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 भारतीय कृषि में नवाचार और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच है। किसान भाइयों को नई तकनीकों अपनाना चाहिए, फसल विविधीकरण पर ध्यान दें पर और वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती को आधुनिक बनाए।

मेले में किसानों को किया गया सम्मानित

पूसा कृषि मेले के दौरान किसानों को नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेले के पहले दिन अध्येता कृषक पुरस्कारों से 5 किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी खेती में नई तकनीकों को अपनाकर अनुकरणीय कार्य किए हैं। संस्थान के प्रमुख प्रकाशनों का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। मेले में किसानों के लिए उन्नत बीज, जैविक खाद, जलवायु अनुकूल तकनीक, ड्रोन स्प्रे तकनीक, स्मार्ट सिंचाई तकनीक और बाजार लिंकेज जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है।

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 वैज्ञानिक नवाचारों, आधुनिक तकनीकों और किसानों के लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है। इस आयोजन से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने और अपनी खेती को लाभदायक बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News