back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकिसान समाचार1 अक्टूबर से शुरू होगी मंडियों में धान की समर्थन मूल्य पर...

1 अक्टूबर से शुरू होगी मंडियों में धान की समर्थन मूल्य पर खरीद

धान की समर्थन मूल्य पर खरीद

देश के विभिन्न राज्यों में खरीफ फसल की कटाई शुरू होने वाली है तो कुछ राज्यों में खरीफ फसल की कटाई शुरू हो चुकी है | इसके साथ ही सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की तैयारी भी पूरी कर ली है | उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा सरकार किसानों से धान की खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है | जिस राज्य में फसल की कटाई देर से शुरू होने वाली है उन राज्यों में खरीफ फसल की सरकारी खरीदी भी देर से शुरू की जाएगी |

हरियाणा सरकार राज्य के किसानों से धान की खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है, पहले खरीदी 25 सितम्बर से शुरू होने वाली थी | इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है | इस बार किसान राज्य में पंजीकृत फसल को बेचने के लिए समय का निर्धारण खुद से तय कर सकते हैं | इसके लिए किसान को ई-खरीफ सॉफ्टवेर के लिंक पर जाकर अपनी डेट चुनना होगा |

किसान स्वयं से कैसे शेड्यूल तय करें ?

किसान ई-खरीफ सॉफ्टवेर के माध्य से मंडियों में अपनी धान की फसल लाने के लिए शेड्यूलिंग स्वयं कर सकते हैं | किसानों को मंडियों में धान लाने से पूर्व ई-खरीफ सॉफ्टवेर के लिंक http://ekharid.haryana.gov.in/setschedule पर धान लाने के दिन व समय के बारे सूचित करना होगा |

यह भी पढ़ें   सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए दे रही है 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी, अभी आवेदन करें

कब से शुरू होगी अन्य फसलों की खरीद ?

हरियाणा सरकार के द्वारा धान की खरीदी 1 अक्टूबर 2021 से शुरू की जाएगी जो पहले 25 सितम्बर से शुरू होने वाली थी | यह खरीदी 15 नवम्बर 2021 तक की जानी है | इसके अलावा भी अन्य खरीफ फसलों की खरीदी भी सरकार द्वारा की जाएगी | मक्का, बाजरा और मूंग की खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू होगी और 15 नवम्बर 2021 तक की जाएगी | इसके अलावा मूंगफली की खरीदी 1 नवम्बर 2021 से की जाएगी यह खरीदी 31 दिसम्बर 2021 तक किया जाना है |

7.5 लाख किसानों ने किया है पंजीयन

किसानों से खरीफ फसलों की खरीदी केवल “मेरी फसल,  मेरा ब्योरा” पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी | 31 अगस्त 2021 को खरीफ फसलों के पंजीयन के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया था | इस बार हरियाणा के 22 जिलों के 7 लाख 50 हजार 949 किसानों ने 46 लाख 98 हजार 781 एकड़ भूमि के लिए पंजीयन कराया है | जबकि 88 लाख 92 हजार 329 एकड़ को कृषि योग्य संचयी क्षेत्र के रूप में पंजीकृत किया गया है | इस बार का पंजीयन 22 जिलों में लगभग 52.82 प्रतिशत है |

यह भी पढ़ें   खजूर का बगीचा स्थापित करने के लिए सरकार दे रही है 75 प्रतिशत तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन

किस रेट पर होगी खरीफ फसलों की खरीद ?

केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021–22 के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले से ही घोषित कर दिए गए हैं | सरकार द्वारा वर्ष 2021–22 के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है :-

  • धान – 1940 रूपये प्रति क्विंटल
  • ज्वार – 2738 रूपये प्रति क्विंटल
  • बाजरा – 2250 रूपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली – 5550 रूपये प्रति क्विंटल
  • मूंग – 7275 रूपये प्रति क्विंटल
  • मक्का – 1870 रूपये प्रति क्विंटल

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप