back to top
28.6 C
Bhopal
मंगलवार, फ़रवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारआज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, 27...

आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, 27 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है।

7 नवम्बर से किसानों को दिए जा रहे हैं टोकन

सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।

यह भी पढ़ें:  गन्ने की उन्नत खेती के लिए किसानों को मिलेगी 90 लाख रुपये तक की सब्सिडी

धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समय अनुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बरदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

किसानों की शिकायतों के लिए बनाया गया है कंट्रोल रूम

धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:  मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने दी मशरूम उत्पादन, बिक्री व रोगों के रोकथाम के बारे में जानकारी

क्या है धान का समर्थन मूल्य MSP

इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को धान की खरीदी पर बोनस भी दिया जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ में किसानों धान का भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त होगा। इस बार सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News