back to top
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
होमकिसान समाचार25 सितम्बर से होगी धान एवं अन्य फसलों की समर्थन मूल्य पर...

25 सितम्बर से होगी धान एवं अन्य फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद, जल्द ही करें पंजीयन

धान एवं अन्य खरीफ फसलों की खरीद हेतु पंजीयन

खरीफ फसलों की बुवाई हुए लगभग 60 से 90 दिन हो गये हैं, किसान सतम्बर माह के मध्य से खरीफ फसलों की कटाई शुरू करेंगे | खरीफ फसलों में मुख्य: धान, बाजरा, मूंग, सोयाबीन, मक्का, तिल इत्यादि है | किसानों को इन फसलों का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए राज्य सरकारें ज्यादा से ज्यादा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीदती है | सभी सरकारें राज्य के किसानों से फसल बीज खरीदने के लिए पंजीयन शुरू करने जा रही है |

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों से धान सहित अन्य फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य शुरू करने की घोषणा कर दी है | धान की फसल अगले माह से तो अन्य फसलों की खरीदी अक्टूबर माह से प्रारम्भ होगी | जो भी इच्छुक किसान इन फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं वे किसान जल्द ही अपना पंजीकरण करवा लें |

धान तथा अन्य फसलों की खरीदी कब किया जायेगा ?

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया की राज्य में खरीफ फसलों की खरीदी की तैयारी जोरों पर चल रही है | उन्होंने ने बताया की राज्य में 25 सितम्बर से धान की खरीदी शुरू कर दी जाएगी तथा 15 नवम्बर तक धान की खरीदी किया होगी | वहीँ बाजरा, मक्का और मूंग जैसी फसलों की खरीदी एक अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा |

यह भी पढ़ें   पपीते की इस किस्म से मिलेगी बंपर पैदावार, सरकार खेती के लिए अनुदान के साथ ही दे रही है बिना ब्याज के लोन

धान एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए केंद्र

खरीफ फसल की खरीदी सुचारू रूप से चले इसके लिए राज्य सरकारें खरीदी केन्द्रों को बाधा रही है | खरीदी केंद्र के बारे में बताया गया है कि धान के लिए 200, बाजरा के लिए 86, मूंग के लिए 38, मक्का के लिए 19 केंद्र बनाए जा रहे हैं |

इस भाव पर खरीदी जाएगी धान एवं अन्य खरीफ फसलें

राज्य में खरीफ फसलों की खरीदी केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जायेगा | केंद्र सरकार ने धान के लिए 1940 रूपये प्रति क्विंटल, मक्का के लिए 1870 रूपये प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2250 रूपये प्रति क्विंटल , मूंग के लिए 7275 रूपये प्रति क्विंटल और मूंगफली के लिए 5550 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया है | इसी मूल्य पर राज्य सरकारें किसानों से खरीफ फसल की खरीदी किया जायेगा |

किसान पंजीयन कहाँ से करायें ?

राज्य के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी फसल मेरा व्योरा पोर्टल पर पंजीयन चल रहा है | अभी तक इस पोर्टल पर धान के लिए 2.9 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है तो वहीँ बाजरा के लिए 2.45 लाख और मूंग के लिए 66,000 किसानों ने पंजीयन कराया है |

यह भी पढ़ें   किसानों को डीजल खरीद पर दिया जाएगा अनुदान, अभी करें आवेदन

हरियाणा राज्य के किसानों के लिए तथा अन्य राज्यों के किसानों से फसल खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है | किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल बेचने के लिएमेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टलपर पंजीयन करना जरुरी है | यह पंजीयन 31 अगस्त तक चलेगा | पंजीयन नहीं कराने पर किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को अपना फसल नहीं बेच पायेंगे | किसान पंजीयन के लिए यहाँ https://fasal.haryana.gov.in/farmer/farmerhome क्लिक करें |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप