मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना की राशि
पिछले 2 माह से प्याज का मूल्य 80 से 120 रूपये प्रति किलो के भाव से बाजार में बिक रहा है लेकिन जब यही प्याज को किसान बेचते हैं तो उनकों 1 रूपये से लेकर 5 रूपये प्रति किलो तक का भाव ही मिलता है | जिससे प्याज की खेती की लागत भी नहीं निकल पाती है इससे यह होता है कि किसान कर्ज में चले जाते हैं और खेती करना ही छोड़ देते है | किसानों के द्वारा बेचे गये प्याज तथा बाजार भाव में अंतर बहुत अधिक रहता है जिसका फायदा केवल व्यापारी वर्ग को होता है |
इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्याज का भाव तय कर दिया है | इस भाव पर मध्यप्रदेश के पंजीकृत किसान का प्याज खरीदा जायेगा | अगर किसी किसान को या फिर उस समय भाव नहीं रहने पर सरकार के द्वारा तय भाव से कम मिलता है तो उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी | सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए राज्य सरकार ने पैसा भी जारी कर दिया है तथा सभी जिलों के खरीदी के अनुसार राशि भेज दी गई है | इसकी पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |
राज्य सरकार ने इस वर्ष प्याज का भाव क्या रखा है ?
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में वर्ष 2019 – 20 के लिए माडल विक्रय रबी प्याज की फसल के लिए 800 रूपये प्रति क्विंटल रखा है | इसका मतलब यह हुआ की यदि किसान की फसल 800 रुपये प्रति क्विंटल से कम बिकने पर किसानों को भाव का अंतर दिया जायेगा |
सरकार के द्वारा कितना पैसा जारी किया गया है ?
राज्य सरकार ने प्याज के तय मूल्य 800 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से कम मिलने पर उसकी भरपाई के लिए 116 करोड़ रुपये जारी किये है | यह पैसा राज्य के 20 जिलों के द्वारा उनकी मांग के अनुरूप दिया गया है |
प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना क्या है ?
पहले से चली आ रही भावन्तर योजना ही अब मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना हो गई है | इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार राज्य सतर पर प्याज का एक माडल रेट निर्धारित करेगी | इस रेट पर किसनों से प्याज की खरीदी की जाएगी | अगर प्याज के विक्रय सीजन में भाव निर्धारित रेट से कम रहता है तो राज्य सरकार उस किसान के बैंक खाते में निर्धारित रेट से कम का पैसा दे देगी |
इसको इस तरह समझें :- इस वर्ष राज्य सरकार ने प्याज का माडल रेट 800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है | अगर कोई किसान मंडी में प्याज लेकर जाता है और इस किसान को 600 रूपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता है तो उसे राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित माडल रेट से प्रति क्विंटल 200 रूपये कम प्राप्त हुआ है | इस स्थिति में मध्य प्देश राज्य सरकार मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत 200 रूपये की भरपाई किसान के बैंक खाते में कर देगी |
किस जिले में कितनी प्याज भावान्तर की राशि दी गई
राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री प्याज कृषक योजना के तहत 20 जिलों को 116 करोड़ रुपये जारी किया है | यह उन जिलों के द्वारा कुल प्याज की विक्रय को ध्यान में रख आर किया गया है | यह पैसा इन जिलों को भेजा गया है |
- शिवपुरी – 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार 440 रूपये
- रायसेन – 1 लाख 96 हजार 706
- आगर – मालवा – 7 करोड़ 38 लाख 43 हजार 842 रूपये
- उज्जैन – 16 करोड़ 32 लाख 89 हजार 197 रूपये
- झाबुआ – 1 करोड़ 99 लाख 66 हजार 511 रुपया
- खरगौन – 3 करोड़ 26 हजार 99 रुपया
- खंडवा – 2 करोड़ ७१ लाख 97 हजार 910 रूपये
- ग्वालियर – 29 हजार 153 रूपये
- सीहोर – सीहोर 9 करोड़ 48 लाख 64 हजार 624रूपये
- रतलाम – 1 करोड़ 19 लाख 18 हजार 920 रूपये
- नीमच – 1 करोड़ 65 लाख 24 हजार 722 रूपये
- इंदौर – 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 753 रूपये
- भोपाल – 1 करोड़ 25 लाख ५९ हजार 891 रूपये
- शाजापुर – 9 करोड़ 6 लाख 76 हजार 934 रूपये
- मंदसौर – 7 करोड़ 79 लाख 18 हजार 28 रूपये
- हरदा – 12 लाख 54 हजार 76 रूपये
- बडवानी – 2 करोड़ 83 लाख 79 हजार 319 रूपये
- धार – 5 करोड़ 52 लाख 55 हजार 310 रूपये
- पन्ना – 2 लाख 23 हजार 144 रुपया
- देवास – 3 करोड़ 67 लाख 25 हजार 397 रुपया
इसके अलवा प्रशासनिक व्यय के लिए 9 लाख 64 हजार रूपये जारी किये गये हैं |
प्याज का भावन्तर कब मिलेगा राजगढ़ जिले का ।
किस वर्ष का |
2019