back to top
28.6 C
Bhopal
मंगलवार, फ़रवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारइस दिन 1.29 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 1250 रुपये की किस्त

इस दिन 1.29 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 1250 रुपये की किस्त

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इसमें कई राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को सीधे ही उनके बैंक खातों में सहायता राशि दी जा रही है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लाड़ली बहन योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जाती है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त जल्द मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  कृषि विभाग ने नकली डीएपी और अन्य खादों के 305 बैग किए जप्त

महिलाओं को अब तक दी जा चुकी है 17 किस्तें

लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रूपये प्रति माह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रूपये प्रति माह की वृद्धि की गई है।

लाड़ली बहना योजना से लाभ

सरकार के मुताबिक लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में महती भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें:  इन सात जिलों को छोड़कर सभी जिलों में होगी सोयाबीन की सरकारी खरीद
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News