back to top
28.6 C
Bhopal
रविवार, जनवरी 19, 2025
होमकिसान समाचारअब महीने में एक दिन होगा “किसानों की बात” कार्यक्रम, किसानों...

अब महीने में एक दिन होगा “किसानों की बात” कार्यक्रम, किसानों को मिलेगा विज्ञान का फायदा

किसानों की बात कार्यक्रम

15 अगस्त के दिन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विज्ञान का फायदा किसानों तक पहुँचाने के लिए महीने में एक दिन किसानों की बात कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की है। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों की जानकारी किसानों तक पहुँचाई जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विज्ञान का फायदा तुरंत किसानों को मिले, इसके लिये हम महीने में एक दिन किसानों की बात कार्यक्रम शुरू करेंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित होगा। कार्यक्रम में वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसानों को जो-जो जरूरी है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र को पूरी तरह से किसानों से जोड़ने की जरूरत है। वैज्ञानिक लाभ को तुरंत किसानों तक पहुंचाने का काम होगा। अब जल्दी ही किसानों के बीच चर्चा होगी, विचार विमर्श होगा, जिससे खेती से हम फूड बास्केट बनने का चमत्कार कर सकें।

यह भी पढ़ें:  किसान 1 जुलाई से कृषि नलकूपों का लोड बढ़ाने के लिए कर सकेंगे आवेदन

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में निमंत्रित किसानों से संवाद और राष्ट्रीय नाशीजीव (कीट) निगरानी प्रणाली (NPSS) के शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि कई बार किसानों को जानकारी नहीं होती, तो वो गलत कीटनाशक का प्रयोग करते हैं, इसकी जानकारी होना जरूरी है। विज्ञान का फायदा तुरंत किसानों को मिले, इसके लिये हम महीने में एक दिन किसानों की बात कार्यक्रम शुरू करेंगे।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News