back to top
28.6 C
Bhopal
मंगलवार, जनवरी 14, 2025
होमकिसान समाचारअब हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी धान की सरकारी...

अब हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद की तारीख में बदलाव किया गया है। अब खरीद एक अक्टूबर 2024 से शुरू होगी, जबकि पहले तारीख 23 सितंबर निर्धारित की गई थी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 20 सितंबर, 2024 को जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा में धान खरीद की तारीख बदल दी गई है। अब 1 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2024 तक धान की खरीद की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए सामान्य धान का MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का MSP 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

लगातार हो रही बारिश के चलते लिया गया है फैसला

इस वर्ष देश में अभी तक मानसून की वापसी शुरू नहीं हुई है। साथ ही हरियाणा में सितंबर के महीने में अब तक काफी बारिश हुई है, जिससे फसलों में नमी बढ़ गई है। इससे किसानों को फसल काटने और सुखाने में देरी हो सकती है। वहीं राइस मिलर्स भी यह कह चुके हैं कि अभी उनके पास पहले से ही स्टॉक बचा हुआ है, इसलिए वह नया स्टॉक तब तक नहीं खरीदेंगे जब तक गोदाम खाली नहीं हो जाते। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने खरीद की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बीच, कई जिलों में किसानों ने जानकारी के अभाव में धान लेकर मंडी पहुंचना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  दुनिया की सबसे पौष्टिक फसलों में से एक है मोरिंगा, भारत और न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक मिलकर करेंगे शोध

241 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

राज्य कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए लगभग 60 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है। खरीद के लिए प्रदेश में 241 केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसानों के लिए 1800-180-2600 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा, खरीफ की अन्य फसलों की MSP पर खरीद की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News