28.6 C
Bhopal
शुक्रवार, अप्रैल 18, 2025
होमकिसान समाचारअब किसानों को नहीं देना होगा अबियाना, सरकार ने की अबियाना...

अब किसानों को नहीं देना होगा अबियाना, सरकार ने की अबियाना खत्म करने की घोषणा

हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बढ़ा फैसला लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की है। साथ ही भविष्य के लिए भी आबियाना खत्म हो गया है। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी। अंग्रेजों के समय के कानून को समाप्त करते हुए कैबिनेट ने यह एतिहासिक निर्णय लिया है की 1 अप्रैल 2024 से किसानों से आबियाना नहीं लिया जाएगा।

किसानों को नहरों से सिंचाई के लिए अबियाना देना होता था, जिसे अब सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हर साल लगभग 54 करोड़ रुपये की राहत किसानों को मिलेगी। इसके अलावा, जिन किसानों को 1 अप्रैल, 2024 के बाद अबियाना जमा करने के नोटिस भेजे गए थे, उन्हें भी वापस ले लिया जाएगा। यदि किसी किसान ने इस अवधि के बाद अबियाना का भुगतान कर दिया है, तो उसे भी वापस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  किसान फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए करें बीजोपचार

किसान कहीं से भी ले सकते हैं ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए मोटर

इसके साथ ही हरियाणा के किसान अब नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीद सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएँगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31  दिसंबर 2023  तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News