Home किसान समाचार इन जनपदों में बनाये जायेंगे नए पशु चिकित्सालय

इन जनपदों में बनाये जायेंगे नए पशु चिकित्सालय

नवीन पशु चिकित्सालयों के लिए राशि जारी

देश में प्रत्येक जिलों , तहसीलों में इंसान की इलाज के लिए चिकत्सालय मिल जाते हैं लेकिन पशुओं के लिए बहुत कम संख्या में चिकत्सालय मिलते हैं | इसके कारण पशुओं का इलाज सम्भव नहीं हो पाता है | जिससे पशु की मृत्यु तक हो जाती है | भारत एक कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है और इस कृषि अर्थव्यवस्था में पशुधन का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं लेकिन उसी पशु धन को सुरक्षित रखने के लिए चिकत्सालय नहीं मिलते हैं | आज किसानों को पशु बीमार होने पर चिकित्सा के लिए किसी झोला छाप  डा. पर निर्भर रहना पड़ता है |

इस पशु चिकित्सा को ध्यान में रखते हुये उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया है | उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य में 6 जनपदों बिजनौर, अलीगढ, मथुरा, बाराबंकी, बलरामपुर एवं सोनभद्र में नवीं पशुचिकित्सलयों के निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 241.02 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है | प्रत्येक पशुचिकित्सालय के निर्माण के लिए 40.17 लाख रूपये निर्धारित किये गए हैं |

इन स्थानों पर बनेंगे पशु चिकित्सालय

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के अनुसार यह नवीन पशु चिक्तसालय इन जनपदों  में निम्नलिखित स्थानों पर बनाये जायेंगे :-

  1. बिजनौर जनपद –—-नहटौर विकास खण्ड के तहत ग्राम सभा अखेडा
  2. अलीगढ   —- धनीपुर विकास खण्ड के ग्राम गंज (ग्राम पंचायत भरतुआ)
  3. मथुरा  —-  मथुरा विकास खण्ड माट के तहत ग्राम सभा जरारा
  4. बाराबंकी —- बनिकोडर विकास खण्ड के तहत ग्राम लालपुर राजपुर
  5. बलरामपुर —– बलरामपुर के गैडाज बुजुर्ग ब्लाक के तहत हुसेनाबाद
  6. सोनभद्र —–  चोपन ब्लाक के ग्राम बैरपुर

यह सभी पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा |

बकरियों को होने वाले रोग, उनके लक्षण एवं उपचार

किसान समाधान के YouTube को सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version