28.6 C
Bhopal
गुरूवार, जुलाई 17, 2025
होमकिसान समाचार70 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी...

70 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किए 239 करोड़ रुपए

किसानों की फसलों को ओला वृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने 239 करोड़ रुपए का मुआवजा देने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसका लाभ प्रदेश के 70 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा।

देश में हर साल प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान होता है। जिसकी भरपाई सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत की जाती है। इस कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किसानों को राहत देने के लिए 239 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह राशि आपदा राहत कोष से वितरित की जाएगी।

किसानों को यह मुआवजा राशि रबी फसल सीजन 2024-25 में फसलों को ओला वृष्टि से हुए नुकसान के लिए दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 8 जिलों की 18 तहसीलों में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने फसलों की गिरदावरी के निर्देश दिए थे। जिसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा 33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले 143 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया था।

70 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा मुआवजा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में रबी सीजन 2024-25 के दौरान 8 जिलों की 18 तहसीलों के 143 गांव में ओला वृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 239 करोड़ रुपए के आदान-अनुदान को स्वीकृति दी है। जिसका लाभ प्रदेश के 70 हजार 366 किसानों को मिलेगा। किसानों को यह राशि जल्द ही आपदा राहत कोष से वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News