35 लाख से अधिक किसानों को 18 दिसम्बर के दिन दी जाएगी इस वर्ष हुए फसल नुकसान की सहायता राशि

फसल नुकसान की भरपाई हेतु सहायता राशि

अधिक बारिश, सूखा, कीट-रोग आदि प्राक्रतिक आपदाओं के कारण देश के किसानों को फसल नुकसानी का सामना करना पड़ता है | ऐसे में सरकार द्वारा इस नुकसान की भरपाई की जाती है, जिन किसानों की फसलों का बीमा होता है उन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भरपाई की जाती है एवं जिन किसानों का फसल बीमा नहीं होता उन्हें भी मुआवजा दिया जाता है | इस वर्ष भी कई राज्यों में किसानों की खरीफ फसलों का काफी नुकसान हुआ था | मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को हुए इस वर्ष हुए फसल नुकसान की भरपाई 18 दिसम्बर को की जाएगी | मध्यप्रदेश में इस वर्ष कई जिलों में बाढ़ एवं सोयाबीन में रोग के चलते काफी फसलों को नुकसान पहुंचा था |

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक के पूर्व वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। प्रदेश के 35.50 लाख किसानों के खातों में 1,600 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं।

35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में दिए जाएंगे 1600 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। इसमें पूर्व की बकाया राशि के अलावा इस वर्ष सोयाबीन फसलों के नुकसान और अन्य फसल क्षति की राहत राशि भी शामिल रहेगी। प्रदेश के 35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये जमा भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वे स्वयं विदिशा में राशि अंतरित करेंगे। शेष जिलों में मंत्रीगण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्रियों के जिलों में जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और कृषि मंत्री समन्वय कर निर्णय ले रहे हैं। इस कार्यक्रम ने स्थानीय विधायक और सांसद भी शामिल होकर अपनी बात कहेंगे।

सम्बंधित लेख

10 COMMENTS

  1. रबी2020 ओलावृष्टि फसल बीमा क्लेम या मुआवजा राशि प्राप्त नही हुई ।

    • अपने यहाँ के पटवारी से या फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर बात करें |

    • सर इसके लिए कोई डेट फिक्स नहीं है अभी | DEC-MAR के बीच दी जाती जाती है किश्त |

  2. Kisan Rahat Rashi mein band account number dene per Mujhe Rahat Rashi ka ka Labh prapt nai ho saka Kya Main fir se dusre account number bhej kar is Rashi ko prapt kar sakta hun kya

  3. फसल क्षति का वास्त
    विक आंकलन का पैमाना क्या है ।
    मुझे अबतक कोई संदेश नहीं मिला है ओर ना ही किस फसल की कितना क्षति पूर्ति मुहावजा मिलेगा संज्ञान में है ।
    Plz problem solved me

    • सर दिया जा रहा है | अपने यहाँ के पटवारी से यह तहसील में सम्पर्क करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
865FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें