28.6 C
Bhopal
मंगलवार, जून 17, 2025
होमकिसान समाचारMonsoon 2025: समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, जल्द...

Monsoon 2025: समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, जल्द ही इन राज्यों में करेगा प्रवेश

मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई के दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और मिजोरम के कुछ हिस्सों पहुंच गया है। इस साल मानसून केरल समय से 8 दिन पहले पहुंचा है।

किसानों सहित देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानि 24 मई के दिन केरल पहुँच गया है। इस साल मानसून केरल समय से 8 दिन पहले एवं मिजोरम (पूर्वोत्तर राज्य) में समय से 12 दिन पहले पहुँच गया है। सामान्यतः दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को केरल और 5 जून को पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करता है। इस साल मानसून 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 मई के दिन ही केरल पहुँचा है। इससे पहले वर्ष 2009 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 मई के दिन केरल आया था। वहीं पिछले साल 2024 में मानसून 30 मई के दिन केरल पहुँचा था।

मानसून ने आज के दिन ही तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया है। इससे पहले मानसून तीन-चार दिनों से भारत के मुख्य क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अटका हुआ था। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

यह भी पढ़ें:  इस योजना के तहत किसान लोन लेकर शुरू कर सकते हैं डेयरी व्यवसाय

जल्द इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है। मानसून जल्द ही दो से तीन दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में, पूरे गोवा में, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, कर्नाटक के कुछ इलाकों में, तमिलनाडु के शेष हिस्सों में, पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में, पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पहुँचने की संभावना है।

मानसून जल्दी आने से बारिश पर क्या असर पड़ेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के जल्दी या देरी से आने और बारिश की मात्रा में कोई संबंध नहीं है। मानसून के जल्दी पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि अधिक या कम बारिश होगी और ना ही मानसून के केरल जल्दी आने का मतलब यह है कि देश के सभी राज्यों में भी मानसून जल्दी ही पहुँचेगा।

यह भी पढ़ें:  किसानों को उनकी उपज के मिलेंगे उचित दाम, सरकार कृषि बाजारों का कर रही है आधुनिकीकरण

हालांकि इस साल मौसम विभाग ने मानसून 2025 के अपने पहले पूर्वानुमान में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के द्वारा 15 अप्रैल को जारी किए गए अपने पहले पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मानसून सीजन में जून से सितंबर महीने के दौरान दीर्घ अवधि औसत यानि LPA के 105 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है, जो की सामान्य से अधिक श्रेणी में आती है।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News