back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकिसान समाचारसमर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए यह नियम बनाए गए

समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए यह नियम बनाए गए

समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए यह नियम बनाए गए

वर्ष 2018 – 19 के लिए मक्का की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्तरप्रदेश में शुरू हो गई  है | इस वर्ष मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1700 रुपये / किवंटल निर्धारित किया गया है | मक्का की खरीद का कार्यकरी लक्ष्य 1 लाख मीट्रिक टन रखा गया है | जो 15 नवम्बर से 15 जनवरी तक पूर्ण किया जायेगा |

मक्का क्रय निति के अनुसार मक्का की विक्री के लिए किसानों को पहले से ही खाध विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा | मक्का की खरीदी अलीगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूँ, बहराइच, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपुर, नगर, जौनपुर, कानपूर देहात, उन्नाव, गोंडा, बलिया, बुलन्दशहर, ललितपुर तथा श्रावस्ती जिलों में की जायेगी | अन्य जनपदों में आवक के दृष्टिगत खाध आयुक्त द्वारा मक्का खरीद का निर्णय लिया जाएगा | इस वर्ष प्रदेश के लिए 01 लाख मीट्रिक टन मक्का क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है | खरीफ विपणन वर्ष 2018 – 19 के लिए 100 क्रय केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है |

यह भी पढ़ें   बकरी पालन के लिए यहाँ दिया जाएगा प्रशिक्षण, बकरी पालन शुरू करने के लिए मिलेगी सभी जानकारी

कब एवं कैसे बेच सकेगें 

क्रय के लिए केंद्र प्रात: 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोले जायेंगे | जिलाधिकारी, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार क्रय केन्द्र के खुलने एवं बन्द करने के समय में आवश्यक परिवर्तन कर सकेंगे | किसानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में मक्का केन्द्र खुले रहेंगे | जिलाधिकारी केन्द्रों पर मक्का की आवक व लक्ष्यपूर्ति के दृष्टिगत अवकाश के दिनों में भी मक्का क्रय करा सकेंगे |

मक्का खरीद केन्द्र पर बैनर के माध्यम से मक्का का समर्थन मूल्य, क्रय संस्था व क्रय का नाम, शिकायतों का पंजीकरण टोल फ्री नं. – 18001800150, क्रय केंद्र प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, जिला खाध विपणन अधिकारी तथा up जिलाधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर, गुणवत्ता के मानक, सम्बन्धित बैंक का नाम, जहां से भुगतान लेना है, आदि सूचनाएं अंकित की जाएगी | नामित क्रय एजेंसियों द्वारा मक्का के मूल्य का भुगतान आनलाइन आर.टी.जी.एस. के माध्यम से मक्का खरीद के 72 घण्टों के अन्दर किया जाएगा |

यह भी पढ़ें   अब तक 13 लाख से अधिक किसानों को खेती किसानी के लिए दिया गया बिना ब्याज का कृषि ऋण

7 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप