back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकिसान समाचारमौसम विभाग ने जारी की चेतावनी इन जगहों पर हो सकती है...

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान: उत्तरी भारत के राज्यों के इन जिलों में हो सकती है बारिश

देश में रबी फसल की कटाई चल रही है लेकिन लगता है की मौसम किसानों का साथ देने को तैयार नहीं है | पिछले माह ही देश के अलग – अलग राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे थे जिससे किसानों को रबी फसल का काफी नुकसान उठाना पड़ा था | अब जब एसा लग रहा था की मौसम भारत से चला गया था तभी फिर से दस्तक दे दिया है |  उत्तरी पाकिस्तान के भागों के ऊपर पश्क्षिम विक्षोभ बना हुआ है |

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय दक्षिण – पश्क्षिम राजस्थान पहुँच गया है | इसके अलावा उत्तरी पंजाब और पूर्वोतर भारत में असं पर भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुये हैं जिससे उत्तरी भारत के राज्यों में एक बार फिर बारिश हो सकती है | 13-14 मार्च को जम्मु कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है | पंजाब, हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड , राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश , छतीसगढ़, असं, झारखंड और उत्तरी ओड़िसा में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है |

मध्यप्रदेश 

मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश में रीवा व शहडोल संभागों के जिले तथा बालाघाट, मंडला, सिवनी, व नरसिहपुर जिलों में कुछ स्थानों में आगामी समय में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है | वहीँ चम्बल संभाग के जिले तथा नीमच मंदसौर, गुना, ग्वालियर व शिवपुरी जिलों में कहीं- कहीं तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है | वहीँ 14 मार्च को भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास,  ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल, कटनी, दिंडोरी, जबलपुर, बलाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ, पन्ना आदि जिलों में कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है |

यह भी पढ़ें   इन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मिला सबसे अधिक मुआवजा, सरकार ने किया सम्मानित

पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ 

मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा राज्यों के सभी जिलों में 13 एवं 14 मार्च को कहीं कहीं में कुछ स्थानों में आगामी समय में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है |

राजस्थान 

मौसम विज्ञान विभाग जयपुर के अनुसार 13- 14 मार्च को राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धवलपुर, झुंझुनू , करौली, सवाई माधौपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्री गंगानगर जिलों में कहीं कहीं में कुछ स्थानों में आगामी समय में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है |

उत्तरप्रदेश

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार 13-14 मार्च को उत्तरप्रदेश के पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है|

बिहार 

मौसम विज्ञान विभाग पटना के अनुसार 14- 15 मार्च को बिहार राज्य के सभी जिलों में कहीं- कहीं में कुछ स्थानों में आगामी समय में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है |

यह भी पढ़ें   कृषि क्षेत्र की नई तकनीकी सीखने जापान गए कृषि मंत्री, यहाँ किसान प्रति एकड़ कमाते हैं 22 लाख रुपये

किसान समाधान सभी किसानों से अनुरोध करता है की खुले में कटी हुई रबी की फसल को नहीं रखें | अधिक बारिश होने पर फसल की कटाई 2 दिन के बाद करें जिससे फसल के साथ मिटटी नहीं आएगी तथा फसल के ऊपर से बारिश का पानी भी सुख जायेगा |

फसल बीमा क्लेम करने के लिए क्या करें ?

पाली हाउस कैसे बनाएं

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप