back to top
28.6 C
Bhopal
मंगलवार, फ़रवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारमौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अक्टूबर महीने में इन राज्यों...

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अक्टूबर महीने में इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

देश से अभी तक मानसून 2024 की वापसी नहीं हुई है, लेकिन मानसून सीजन जो जून से 30 सितम्बर तक रहता है वह अब समाप्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक़ इस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई है जो दीर्घावधि के औसत एलपीए का 108 प्रतिशत है। इसके बाद मौसम विभाग ने अक्टूबर महीने और अक्टूबर से दिसंबर महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अक्टूबर एवं अक्टूबर से दिसंबर महीने के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2024 के मानसून सीजन के बाद ला नीना की स्थिति विकसित होने की अधिक संभावना है।

अक्टूबर महीने में इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक़ अक्टूबर 2024 के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालाँकि पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है। अक्टूबर 2024 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है जो की दीर्घावधि औसत एलपीए का 115 प्रतिशत से अधिक है।

यह भी पढ़ें:  किसान यहाँ से अनुदान पर ले सकते हैं सरसों की इन उन्नत किस्मों के बीज
Rainfall Forecast For October 2024
Probability of Rainfall Forecast For October 2024

जैसा कि चित्र में नीले रंगों से दिखाया गया है तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, सिक्किम, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्से, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के कुछ क्षेत्रों में अक्टूबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं चित्र में पीले और हरे रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों जिनमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अक्टूबर महीने के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

अक्टूबर से दिसंबर महीने के दौरान इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर महीने के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप के पाँच उपखंडों जिनमें तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, तटीय आन्ध्रप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी जो की औसत एलपीए का 112 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान मध्य भारत, दक्षिणी प्रायद्वीप भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना हैं। हालाँकि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और भारत के सबसे दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  किसान इस तरह करें धान की पत्ती, तने और बालियों में लगने वाले झुलसा (Blast) रोग का प्रबंधन
Rainfall Forecast for October to December 2024
Probability of Rainfall Forecast for October to December 2024

चित्र में पीले रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों जिनमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम राज्यों में अक्टूबर से दिसंबर महीने के दौरान सामान्य से कम बारिश होगी। वहीं चित्र में नीले रंगों से दर्शाये गए क्षेत्रों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल में इस दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News