कीटनाशक दवाओं पर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) क्यों लिखा रहता है ? इसके महत्व को जानें ?
जब आप कीटनाशक खरीदते हैं तो आपने देखा होगा की कीटनाशक की बोतल या पैकेट के ऊपर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) लिखा रहता है | क्या आपने कभी इसका मतलब जानने का प्रयास किया अथवा यह किस तरह के कृषि कार्यों से कैसे जुडा है ? हमारे कृषि कार्यों में इसका का क्या उपयोगिता है ? किसान समाधान इसकी पूरी जानकारी लेकर आया है |
EC (ई.सी.) कीटनाशक
ई.सी.EC का पूरा नाम emulsihable concentration परसिकरण मिश्रण होता है | यह कीटनाशक दवाईयों के काम्पोसिशन के बाद लिख रहता है | इस तरह के सभी कीटनाशक बहुत ही त्वरित होते है | EC कीटनाशक पानी की तरह तथा पारदर्शी रहते है | EC कीटनाशक को पानी में डालने पर यह बहुत कम समय में घुल जाता है और साथ ही रंग सफ़ेद हो जाता है |
यह कीटनाशक बनता कैसे है ?
यह अलग – अलग कम्पनियों के द्वारा बनाया जाता है | जैसे किसी कीटनाशक के ऊपर 100% लिखा रहता है तो उसमें 40% EC ट्राइजोफोस (एक्टिव केमिकल) रहता है | इसके साथ इसमें 5 – 10% चिपको मिला रहता है | शेष आर्गेनिक साल्वेंट (केमकिल मिलाकर तैयार कर देता है) रहता है | इस तरह EC फॉर्म के कीटनाशक बनया जाता है |
SC (एस.सी.) कीटनाशक
एस.सी. SC का पूरा नाम – suspension concentrate है | इसमें कीटनाशक का केमिकल सुरक्षित रहता है | क्योंकि इसमें wettable powder मिलाया जाता है | यह सफ़ेद गाढा: रहता है | SC फॉर्म का कीटनाशक कम घुलनशील रहता है | यह लम्बे समय तक असर करता है |
यह कीटनाशक बनता कैसे है ?
SC फॉर्म के कीटनाशक में wettable powder को मिलाकर बनाया जाता है | wettable powder के कारण पौधों के पत्तियों पर चिपक जाता है | जिसके कारण लम्बे समय तक असर करता है |
EC तथा SC में अच्छा कौन है ?
ई.सी.कीटनाशक से लाभ
EC फॉर्म का कीटनाशक थोडा सस्ता रहता है | यह पानी में आसानी से घुलनशील है | यह एक्टिव ज्यादा है जिसके कारण असर जल्द दिखता है |
नुकसान
EC फार्म के कीटनाशक को तेज धूप, बारिश, तथा घिरे बादल में उपयोग नहीं कर सकते हैं | इस तरह के कीटनाशक को किसी दुसरे कीटनाशक के साथ मिश्रित नहीं करें | अगर एसा करते हैं तो यह दुसरे कीटनाशक के केमिकल के साथ रियेक्शन कर लेता है | जिसके कारण असर नहीं दिखा पाता है |
SC (एस.सी.) कीटनाशक से लाभ
इस फॉर्म के कीटनाशक को किसी भी दुसरे कीटनाशक के साथ मिलाकर उपयोग कर सकते हैं | यह किसी दुसरे कीटनाशक के केमिकल के साथ रियेक्शन नहीं करता है | इसका असर लम्बे समय तक रहता है | SC फॉर्म के कीटनाशक को किसी भी मौसम में उपयोग कर सकते हैं | इस पर मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता है |
Kya calcium aor teboconazole ko mix krke apple me spry kar skte h
सर कौन से कीट लगे हुए हैं?
Disease of paddy
https://kisansamadhan.com/control-pests-and-diseases-in-paddy-crops-in-this-way/
https://kisansamadhan.com/scientists-issued-advice-to-protect-paddy-crop-from-pests-and-diseases-in-the-current-season/
धान में लगने वाले कीट रोगों की जानकारी के लिए दी गई लिंक पर देखें |
मकका को समर्थन मुल्य पर कैसे
बेचें।
किस राज्य से हैं ? जब पंजीकरण हो तब पंजीकरण करवाएं |
Sir sl kya h
सवाल स्पष्ट करे
क्या एक ही कीटनाशक दोनों प्रकार के EC और SC फॉर्म उपलब्ध होता है ?
सर फार्मूला अलग होता है | एक कंपनी का हो सकता है |
Asewar
जी क्या जानकारी चाहिए ?
Asawar