back to top
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
होमकिसान समाचार1760 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर राज्य की मंडियों में होगी...

1760 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर राज्य की मंडियों में होगी मक्का की खरीद

राज्य की मंडियों में होगी मक्का की खरीद

धान के बाद देश में सबसे ज्यादा उत्पादन वाली खरीफ फसल मक्का है | वर्ष 2017–18 में देश में मक्का का उत्पादन 28.72 मिलियन टन हुआ था | भारत में मोटे अनाजों में मक्का उत्पादन में यह पहला स्थान रखता है | 2 जनवरी 2020 को मक्का उत्पादन में बिहार सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया गया है इसके बाबजूद जितना उत्पादन होता है, उतना सरकार खरीद नहीं पाती है | जिससे किसानों को मक्का के क्षेत्र में अधिक लाभ नहीं होता है |

इस बार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार किसानों से  धान के बाद अब अपने राज्य के किसानों से मक्का की खरीदी भी करेगी | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और विशेष प्रयासों पर मक्का खरीदी की कारवाई हो गई है |  किसान समाधान मक्का की खरीदी से जुड़े सभी जानकारी लेकर आया है

मक्का की खरीदी कौन करेगा ?

खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019–20 में छत्तीसगढ़ के किसानों से भरतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं फुटकर सहकारी संघ (नेकाफ) द्वारा मक्का की खरीदी की जाएगी | राज्य शासन द्वारा आज यहाँ मंत्रालय (महानदी भवन) से खाध नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से मक्का खरीदने के लिए नेकाफ को एओसी जारी किया गया है |

यह भी पढ़ें   शार्ट सर्किट से खेतों में आग लगने पर किसानों को इसलिए नहीं दिया जाता है नुक़सानी का मुआवज़ा

किसानों से मक्का किस रेट (मूल्य) पर खरीदा जाएगा ?

किसानों से मक्का भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2019–20 के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी | वर्ष 2019–20 के खरीफ तथा रबी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है | राज्य सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में राज्य के किसानों से मक्का की खरीदी 1760 रूपये प्रति क्विंटल से कम पर नहीं की जाएगी |

मक्का खरीदी का भुगतान कब किया जाएगा ?

यह सवाल किसानों के बीच हमेशा रहता है कि सरकारी खरीदी के बाद पैसे के भुगतान में देरी किया जाता है | इस बार किसानों को पहले उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान करने के बाद ही मक्का का उठाव किया जाएगा | रबी–खरीफ वर्ष 2019–20 में मक्का खरीदी का कार्य पूर्ण क्म्प्यूटरीकृत व्यवस्था के माध्यम से राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

यह भी पढ़ें   किसान अब घर बैठे आसानी से सहायक की मदद से करा सकेंगे फसलों का बीमा, सरकार ने जारी किया नया एप

12 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप