28.6 C
Bhopal
सोमवार, मार्च 17, 2025
होमकिसान समाचारमहिलाओं को डेयरी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 1 लाख रुपये...

महिलाओं को डेयरी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन

देश में पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिये सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई नई योजनाएँ भी शुरू की जा रही है। इस कड़ी में 8 मार्च के दिन देश भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएँ की।

मुख्यमन्त्री की घोषणाओं में प्रमुख महिला किसानों को डेयरी फार्म स्थापना के लिए लोन, विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में बढ़ोतरी आदि शामिल है। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाई की स्थापना के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना” शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, झींगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था।

यह भी पढ़ें:  सरकार ने बढ़ाई फसलों के उत्पादन की सीमा, अब किसान पहले से ज्यादा MSP पर बेच सकेंगे उपज

महिलाओं को अब मिलेगी ज्यादा दिनों की छुट्टियाँ

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रति वर्ष 20 के बजाय 25 छुट्टियाँ मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रति वर्ष 10 छुट्टियाँ मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रति माह एक अति रिक्त छुट्टी दी जाएगी। इसी तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियाँ मिलेंगी।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News